29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

verification of tenants : तो इसलिए जाना पड़ रहा है पुलिस को एक-एक के घर

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस का अभियान पुलिस कर रही किरायदारों का सत्यापन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 28 Jun 2019, 1:50 PM IST

Police verification of tenants in ajmer

verification of tenants : तो इसलिए जाना पड़ रहा है पुलिस को एक-एक के घर

अजमेर. शहर में किराए पर रहने वाले किरायदारों का भी पुलिस सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा। शहर में बढ़ते अपराध के लिए चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार सुबह क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने रातीडांग ईदगाह क्षेत्र में रहने वाले लोगों का सत्यापन किया।

Read More : दरगाह में नहीं खोली जा सकी दानपेटियां
थानाप्रभारी दिनेश कुमावत के नेतृत्व में पुलिस लाइन से आए पुलिस बल ने गुरुवार दोपहर ईदगाह, रातीडांग क्षेत्र में रहने वाले किराये पर रहने वाले लोगों के दस्तावेजों को सत्यापन किया। पुलिस ने एक-एक घर जाकर किरायदारों से जुड़ी सभी जानकारियां जुटाई। कुमावत ने बताया कि सत्यापन में किरायदारों का राशन कार्ड, आधार कार्ट, मतदाता पहचान पत्र उनके वाहनों के दस्तावेज भी देखे। वहीं मकान मालिकों को हिदायत की कि बिना पहचान-पत्र चैक किए किसी भी व्यक्ति को मकान किराए पर नहीं दिया जाएगा।

Read More :death after abortion : छिन गया ममता का आंचल, बच्चियों का रो-रो कर बुरा हाल

सत्यापन करवाना जरूरी
एसएचओ कुमावत ने बताया कि पुलिस के अभियान में किरायदार और उनके वाहनों के सत्यापन किया जा रहा है। मकान मालिक नए किरायदार का भी पुलिस सत्यापन करवाए। आगामी दिनों में सत्यापन की कार्रवाई नहीं होने पर मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ कुमावत ने बताया कि अजमेर पुलिस की वेबसाइट पर आवेदन कर सत्यापन की कार्रवाई की जा सकती है।