RPSC RAS Recruitment 2026: राजस्थान में 607 पदों पर आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अधिसूचना जारी कर दी है।
RPSC RAS Recruitment 2026: अजमेर। राजस्थान में 607 पदों पर आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अधिसूचना जारी कर दी है। परीक्षा का पाठ्यक्रम बीती 9 जनवरी को जारी किया जा चुका है। इसके अनुसार प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा का आयोजन होगा।
सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि आरएएस 2026 भर्ती के तहत राज्य सेवाएं के 192 एवं अधीनस्थ सेवाएं के 415 पद होंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून से 3 जुलाई को रात्रि 12 बजे तक चलेगी। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान एवं समान्य विज्ञान का पेपर होगा। मुख्य परीक्षा में सामान्य ज्ञान प्रथम, द्वितीय और तृतीय तथा सामान्य हिंदी और अंग्रेजी के पेपर होंगे।
आरएएस के 57 पद, आरपीएस के 26 पद, लेखा सेवा के 36, राज्य बीमा सेवा के 11, उद्योग सेवा के 12, सहकारी सेवा-06, नियोजन सेवा-3, कारागार सेवा-6, खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा 01, राज्य कृषि विपणन सेवा के 2, श्रम कल्याण सेवा-2, समेकित बाल विकास सेवाएं-1, आबकारी सेवा (सामान्य शाखा)-1, ग्रामीण विकास सेवा के 6, अल्पसंख्यक मामलात सेवा-2, महिला विकास सेवा-4, पर्यटन सेवा-6, परिवहन सेवा में 10 (कुल 192)
राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (एनएसए)-6, सहकारिता अधीनस्थ सेवा (एनएसए)-109, सहकारिता अधीनस्थ सेवा (एसए)-4,तहसीलदार सेवा (एनएसए) 136, तहसीलदार सेवा (एसए)-12, आबकारी सेवा (एनएसए)-11, आबकारी सेवा (एसए)-8, नियोजन अधीनस्थ सेवा-20, राजस्थान उद्योग अधीनस्थ सेवा-5, खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (एनएसए)-17, खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (एसए)-2, समेकित बाल विकास सेवा (एनएसए)-8, समेकित बाल विकास सेवा (एसए)-6, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (जिला परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी-एनएसए)-2, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (जिला परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी- एसए)-1, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी-एनएसए)-20, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी-एसए)-2, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (जिला परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी-एनएसए)-5, राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा एनएसए-34, राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा एसए-1,राजस्थान राज्य कृषि विपणन विभाग (कनिष्ठ विपणन अधिकारी)-6 (कुल 415)
बता दें कि मंगलवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न विषयों को चार ग्रुप-ए, बी, सी और डी-में विभाजित किया गया है।