अजमेर

Shamefull: मां ने ही फैंका था जिगर के टुकड़े को, ये है खौफनाक सच्चाई

पुलिस ने शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने के बाद जांच शुरू की

2 min read
Jan 13, 2020
girl child dead body

अजमेर.

दुनिया में हंसने-खिलखिलाने से पहले ही नन्हीं बालिका (newly born child) को फैंकने की आरोपी महिला को क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे सोमवार को न्यायालय (court) में पेश किया।

थाना प्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि 2 जनवरी को नौसर में नवजात कन्या का शव मिलने की सूचना मिली। शव हाजी हाशम खान के प्लॉट स्थित झाडिय़ों (dead body) में पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी (police team) तत्काल मौके पर पहुंचे।

प्रथम दृष्टया में यह किसी कुमाता या उसके परिजन (family member) द्वारा फैंका जाना प्रतीत हुआ था। पुलिस ने शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने के बाद जांच शुरू की

मां ने ही फैंका था शव
मामले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित (special police teem) की। पुलिस ने नौसर गांव और आसपास गर्भवती महिलाओं (pergnent woman)के बारे में तथ्य जुटाए। घटनास्थल के आसपास का निरीक्षण कर पूछताछ की।

इसमें मसूदा तहसील की जसवंतपुरा खरवा अमीना (22) पुत्री अलानूर के नौसर में रिश्तेदारों के रुकने की बात सामने आई। पूछताछ में अमीना के गर्भवती होने और घटना के बाद से गायब होने की जानकारी मिली। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने नवजात का शव फैंकने का आरोप कबूला।

Published on:
13 Jan 2020 05:38 pm
Also Read
View All