scriptभारत विश्व में युवाओं का सबसे बड़ा देश | India is the largest country of youth in the world | Patrika News
अजमेर

भारत विश्व में युवाओं का सबसे बड़ा देश

युवा दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन : स्वामी विवेकानंद के दिखाए पदचिह्नों पर चलने का आह्वान

अजमेरJan 12, 2020 / 11:43 pm

baljeet singh

भारत विश्व में युवाओं का सबसे बड़ा देश

भारत विश्व में युवाओं का सबसे बड़ा देश

अजमेर. सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के ई-क्लास हॉल में रविवार को स्वामी विवेकानन्द जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी ने प्रदेश के सभी राजकीय महाविद्यालयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा देश को नई ऊंचाई पर ले जाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत वर्तमान में विश्व में सबसे बड़ा युवाओं का देश है। वर्तमान में भारत में युवाओं की जनसंख्या लगभग 55 करोड़ है। उन्होंने प्रतियोगिता दक्षता कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 60 हजार से अधिक गरीब परिवारों के छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम का लाभ उठाया है। स्किल डवलपमेन्ट कार्यक्रम के तहत लगभग 7 हजार विद्यार्थियों ने लाभ उठाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुन्नालाल अग्रवाल ने कहा कि विवेकानन्द पूरे विश्व में हिन्दू धर्म का प्रतिनिधित्व करते थे और उनका यह धर्म संकुचित मानसिकता से ग्रस्त नहीं था। कार्यक्रम में उपाचार्य डॉ. मंजुला मिश्रा, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. आर. के. उपाध्याय, डॉ. एल. के. व्यास सहित अन्य मौजूद रहे।
राजकीय विधि महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती पर डॉ. आर. एन. चौधरी कार्यवाहक प्राचार्य की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन रखा गया। मुख्य अतिथि कीर्ति कुमार ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में कई छात्रों ने अपने विचार रखे। मुख्यअतिथि ने विवेकानंद के जीवन से जुड़े अनेक प्रसंगों का उद्धरण देकर छात्रों को उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमन मावर ने किया। हर्ष इननिया ने आभार व्यक्त किया।
200 यूनिट रक्त का संग्रहण
अजमेर. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पाइज यूनियन कारखाना समूह की ओर से स्वामी विवेकानन्द जयंती पर युवा महोत्सव के तहत यूथ विंग एवं लॉयंस क्लब आस्था के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य कारखाना प्रबन्धक आर.के.मून्दडा ने किया। शिविर में 200 यूनिट रक्तदान किया। उप मुख्य यांत्रिक रामअवतार, लॉयस क्लब अजमेर आस्था से पदमचन्द जैन, अध्यक्ष अनिल कुमार छाजेड, सचिव अनिल कुमार चौरडिया, अतुल पाटनी, अरूण गुप्ता, मोहन चेलानी, कमलेश शर्मा, शक्तिसिंह बाध सहित यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवाओं की ओर से रैली निकाली
युवा साथियों की ओर से केसरिया साफ ा बांधकर वाहन रैली के रूप में कैरिज यूनियन कार्यालय से शुरू होकर भजनगंज चौराहा, बिहारी गंज, नगरा, माटिन्डल ब्रिज, केसर गंज चौराहा, गोल चक्कर, आर्य समाज रोड राजकीय महाविद्यालय चौराहा होते हुए यूनियन कार्यालय हजारी बाग पहुंची। रैली की अगुवानी यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर एंव जोनल अध्यक्ष भूपेन्द्र भटनागर ने की।
प्रतिमा पर माल्यार्पण

अजमेर. हिन्द सेवा दल एवं लक्ष्य मानवता सेवा संस्था की ओर से स्वामी विवेकानंद की 157 वी जयंती मनाई गई। प्रवक्ता राजेन्द्र गांधी ने बताया कि तोपदड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर तानसिंह शेखावत, प्रतीक भार्गव, दीपक ठाकुर, मुकेश वर्मा, रवि बालोटिया, नंदा शर्मा सहित अन्य मौजूद थे। प्रधानाचार्य एस के लाम्बा ने आभार व्यक्त किया।
जरूरतमंद को बांटे ऊनी वस्त्र
अजमेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अजमेर महानगर ने स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर रविवार को जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र बांटे। महानगर मंत्री सौरभ गौड़ ने बताया कि इस अवसर पर भगवंत यूनिवर्सिटी इकाई अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, महानगर सह मंत्री मोहित सैनी, रोहित गुर्जर, राहुल खारोल और अन्य मौजूद रहे।
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर की ओर से आनासागर चौपाटी पर स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह आयोजित किया गया । स्वामी विवेकानंद के उपदेशों और उद्देश्य की जानकारी देने के लिए चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। नगर प्रमुख अखिल शर्मा ने बताया कि विवेकानंद केंद्र की ओर से शिला स्मारक का चित्र एवं पुस्तक भेंट की गई।
विवेकानंद जयंती पर निकाली रैली
नसीराबाद. एबीवीपी की नसीराबाद इकाई ने रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती कॅरियर-डे के रूप में मनाई। इस मौके पर परिषद की ओर से रैली निकाली गई। रैली शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होकर गांधी चौक पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में जिला सह संयोजक सुरेन्द्र पारचे ने विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। रैली में विवेकानंद के जीवन चरित्र से संबंधित झांकी भी शामिल थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो