अजमेर

करता था मासूम के साथ शर्मनाक हरकतें, कुछ यूं पहुंचा सलाखों के पीछे

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Nov 06, 2018
Sexual harresment
sexual haresment

अजमेर.

सिविल लाइन थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको अदालत में पेश किया।

जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच में तकरार में मारपीट के बाद दोनों पक्षों के द्वारा दर्ज कराएं परस्पर मुकदमे पर कार्यवाही करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक पक्ष के एक युवक को पोक्सो एक्ट तथा दूसरे पक्ष के दो महिलाओं को घर में घुसकर मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

थाने के एसआई शांतिलाल ने बताया कि 5 माह पहले भुनाभाई निवासी तथा नई बस्ती मदार पुरा निवासी जमुना देवी के बीच जमीन विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई थी।

जमुना देवी ने आरोप लगाया था कि उसने रास्ता रोककर उसकी नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ कर धक्का मुक्की की थी जबकि परिजन ने भी जमुना देवी ,मंजू देवी पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया था दोनों की ओर से परस्पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

शांतिलाल ने बताया कि उक्त मामले में जमुना देवी मंजू देवी को आईपीसी की धारा 308 325 354 के तहत तथा आरोपित कोआईपीसी की धारा 341 506 पोक्सो एक्ट की धारा 11 12 के तहत गिरफ्तार कर लिया ।

Published on:
06 Nov 2018 10:28 am