
अजमेर.
चाइल्ड लाइन के सहयोगी संगठन राजस्थान महिला कल्याण मंडल टीम ने बालक को परिजन से मिलाया। चाइल्ड लाइन शहर समन्वयक कुषाल सिंह और केन्द्र समन्वयक वनिता पंवार को गांधी भवन चौराहा पर बालक मिला। उसे पुलिस थाना कोतवाली ले जाया गया। यहां बालक की काउंसलिंग की गई।
बालक ने दो वर्ष पूर्व अपनी माता के साथ अलवर से अजमेर आने और जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के आस-पास रहने की जानकारी दी। बालक का नाम गोर्वित माता का नाम विमला बताते हुए रास्ता भटकने की जानकारी दी। चाइल्ड लाइन और कोतवाली थाना की टीम ने बालक की माता की तलाश कर उसे सुपुर्द किया। मां से मिलते ही बालक चहक उठा। टीम में समन्वयक कुशाल सिंह, केन्द्र समन्वयक, सबसेन्टर समन्वयक जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रेमनारायण शर्मा, दिनेश कुमार और अन्य शामिल थे।
Read More:बड़ी तैयारी: कोरोना के खिलाफ गांव से लेकर जिले तक सामूहिक संघर्ष
आयोजना को मिलेंगे सहायक सांख्यिकी अधिकारी
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2018 का परिणाम घोषित कर दिया है। इससे आयोजना विभाग में 233 सहायक सांख्यिकी अधिकारियों की भर्ती होगी।
सचिव आशीष गुप्ता ने बताया कि आयोग ने आयोजना विभाग (आर्थिक एवं सांख्यिकी) के लिए सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2018 के अन्तर्गत टीएसपी एवं नॉन टीएसपी क्षेत्र की पात्रता के लिए विचारित सूची 3 जनवरी को जारी की थी। इस विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के लिए 10 से 13 फरवरी और 24 फरवरी काउंसलिंग को कराई गई।
पात्रता जांच के बाद आयोग ने अभ्यर्थियों को मुख्य और आरक्षित सूची में सफल घोषित किया है। रोल नंबर 108487 का परिणाम प्रशासनिक कारणों से रोका गया है। भूतपूर्व सैनिकों के संबंध में न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन होने से आयोग के निर्देशानुसार इनका परिणाम रोका गया है।