अजमेर

state govt: बदल सकते हैं कई इंजीनियरिंग कॉलेज प्रिंसिपल

इस बार भी हालात कमोबेश वैसे ही है। मुख्यमंत्री और तकनीकी शिक्षा विभाग तक शिकायतें पहुंची हैं।

2 min read
Aug 10, 2019
engineering
engineering

अजमेर. प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेज (engineering colleges) प्राचार्यों (principals)को बदलने की कवायद शुरू हो गई है। प्राचार्यों की शिकायतें (allegations) सरकार तक पहुंच रही हैं। इसके चलते कई कॉलेज के मुखियाओं की रवानगी हो सकती है।

प्रदेश में अजमेर, झालावाड़, भरतपुर, बीकानेर, बारां, जोधपुर, बीकानेर, बांसवाड़ा सहित कई सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। इनमें से कई कॉलेज (colleges) में लम्बे अर्से से अनियमितताएं की शिकायतें सरकार और राजभवन तक पहुंचती रही हैं। कुछ मामलों में सरकार (rajasthan government) ने कार्रवाई भी की, लेकिन यह सिलसिला थमा नहीं है।

हटाया बांसवाड़ा के प्राचार्य को
इंजीनियरिंग कॉलेज स्वायत्तशासी समिति (autonomous society) के अधीन संचालित हैं। इनमें अनियमितताएं और मनमानियों की शिकायतें पिछली कांग्रेस (congress) और भाजपा (Bjp) सरकार और राजभवन (Rajbhawan) के पहुंचती रही थीं। इनमें नियुक्तियों (appointments), सामग्री की खरीद-फरोख्त (purchase), चहेतों को फायदा देने जैसी शिकायतें शामिल थी। इस बार भी हालात कमोबेश वैसे ही है। मुख्यमंत्री (CM Ashok Gehlot) और तकनीकी शिक्षा विभाग (technical education) तक शिकायतें पहुंची हैं। इसके चलते ही बांसवाड़ा के इंजीनियरिंग कॉलेज प्राचार्य को हाल में हटाया गया है। अन्य कॉलेज प्राचार्यों पर सरकार की नजरें हैं।

स्थाई प्राचार्यों की नियुक्ति कब?

बॉयज इंजीनियरिंग कॉलेज में जून 2015 से स्थाई प्राचार्य (Perrmanent principal)नहीं है। तत्कालीन भाजपा सरकार ने जून 2017 में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (RTU Kota) के प्रो. रंजन माहेश्वरी को कार्यवाहक प्राचार्य (Adhok principal) बनाया था। प्रो. माहेश्वरी को मूल विभाग में भेज दिया गया है। इनके स्थान पर डॉ. रोहित मिश्रा को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया है। इसी तरह बॉयज इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रिॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन एन्ड कंट्रोल विभाग के रीडर (Reader) डॉ. जितेंद्र कुमार डीगवाल महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य हैं। पूर्व प्राचार्य डॉ. अजयसिंह जेठू दिसंबर 2017 में में इस्तीफा (resignation) देकर वापस एमएनआईटी (MNIT Jaipur)चले गए थे। तबसे स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति नहीं हुई है।

Updated on:
08 Aug 2019 08:44 am
Published on:
10 Aug 2019 07:14 am