29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

cbse: रीवेल्यूएशन और जंची हुई कॉपी के लिए भरे फार्म

अंकों की गणना के फार्म भरने वाले विद्यार्थियों को ही जंची की उत्तर कॉपी की प्रति लेने की सुविधा मिलेगी।इसके लिए प्रति प्रश्न सौ रुपए फीस (cbse fees) निर्धारित की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 8 Aug 2019, 8:14 AM IST

cbse

cbse

अजमेर. सीबीएसई (cbse) के बारहवीं (12th class) की पूरक परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन और दसवीं के विद्यार्थियों ने जंची हुई कॉपी की प्रति के लिए आवेदन (online form) कर दिए हैं। अब स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट (result) का इंतजार है।

सीबीएसई ने मुख्य के अलावा पूरक परीक्षा में भी बारहवीं और दसवीं (10th class) के विद्यार्थियों को अंकों की गणना, जंची हुई उत्तर कॉपी की प्रति और पुनर्मूल्यांकन (revalaution) कराने की सुविधा दी है। बारहवीं के विद्यार्थी अंकों की गणना (re total), जंची हुई कॉपी की फोटो प्रति (photo copy)के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं। हाल में 6 अगस्त तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किए गए। इसके लिए प्रति प्रश्न सौ रुपए फीस (cbse fees) निर्धारित की गई।

read more: RPSC: इधर जवाब तो उधर परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार

इसी तरह दसवीं की पूरक परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों ने जंची हुई कॉपी की फोटो प्रति के लिए ऑनलाइन आवेदन किए। विद्यार्थी अंकों की गणना के लिए आवेदन कर चुके हैं।अंकों की गणना के फार्म भरने वाले विद्यार्थियों को ही जंची की उत्तर कॉपी की प्रति लेने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रति विषय 500 रुपए फीस (fees)निर्धारित की गई।

read more : Law college: बीते 31 दिन, एलएलबी फस्र्ट ईयर के प्रवेश पर धुंध

2 जुलाई से शुरू हुई थी परीक्षाएं

दसवीं और बारहवीं की पूरक परीक्षाएं 2 जुलाई से शुरू हुई थी। बारहवीं की कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की विषयवार परीक्षाएं (exams) एक ही दिन में कराई गई। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अंतिम पेपर दिया। अजमेर के अलावा देश में प्रयागराज, दिल्ली, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, देहरादून, पंचकुला, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम रीजन में भी परीक्षाएं कराई गई।

read more: Big issue: कौनसा कुलपति करेगा डिग्री पर सिग्नेचर

दसवीं में भी शिखर पर बेटियां

सीबीसई का दसवीं का नतीजा (result )घोषित हुआ। अजमेर रीजन (ajmer region) का कुल परिणाम 95.35(पिछले साल 91.85) प्रतिशत रहा। यह पिछले पिछले वर्ष के मुकाबले 3.50 प्रतिशत ज्यादा रहा । जबकि वर्ष 2017 में यह 93.30 प्रतिशत था। छात्रों (boys result) के मुकाबले छात्राओं (girls result)का परिणाम फिर बेहतर रहा ।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग