
cbse 10th result
अजमेर. दसवीं के नतीजे अजमेर रीजन ने लगातार दूसरे साल कमाल किया है। रीजन ने 2006 में बारहवीं कक्षा में ऑल इंडिया टॉपर दिया था।
अजमेर रीजन के तहत गुजराज के नंद विद्या मंदिर जामनगर के छात्र आर्यन झा और जयपुर की सेंट ऐंजिला सोफिया स्कूल की छात्रा तरु जैन ने 500 में से 499 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है।
पिछले साल भी शानदार परिणाम
पिछले साल भी अजमेर रीजन के तहत उदयपुर के दो छात्रों ने दसवीं में शानदार प्रदर्शन किया था। उदयपुर के सीडलिंग मॉडर्न सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र ध्रुव बोहरा ने 500 में 495 अंक (99 प्रतिशत) और इसी शहर के सेंट पॉल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल के एम. श्रीकांत दीक्षित ने भी 500 में 495 अंक (99 प्रतिशत) हासिल किए थे।
2006 में दिया था टॉपर
अजमेर रीजन ने 2006 में बारहवीं कक्षा में ऑल इंडिया टॉपर दिया था। उस साल जोधपुर के अंतरिक्ष बोथले ने 500 में से 500 अंक हासिल कर पूरे देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया था।
Updated on:
6 May 2019, 5:04 PM IST
Published on:
6 May 2019, 5:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.