
नागौर के बर्तन कारोबारी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज
चार लाख रुपए की चपत
अजमेर. कार बेचने के नाम पर साढ़े 4 लाख रुपए की धोखाधड़ी (fraud ) करने के आरोपी को क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से गहनता से पड़ताल में जुटी है। थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि हरियाणा सोनीपत सिविल लाइन न्यू तारानगर निवासी कुलदीप सोनी उर्फ विकास कपूर पुत्र कमलसिंह सोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस (police) ने आरोपी से धोखाधड़ी की रकम एक लाख 56 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के दिल्ली रोहिणी सेक्टर 8 स्थित यूनियन बैंक व अजमेर के पंचशील नगर स्थित एक्सीस बैंक के खाते सीज करवाए है। पुलिस आरोपी से पड़ताल में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई एएसआई कुन्दन सिंह, सिपाही कमलेश शामिल थे।
रकम लेकर फरार
कुमावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 19 जुलाई को पीडि़त चौरसियावास रोड द्वारका नगर निवासी दिलीप मंगानी ने शिकायत दी थी। आरोपी कुलदीप उर्फ विकास ने दिलीप मंगानी को कार बेचने के नाम पर 4 लाख 55 हजार रुपए की चपत लगा दी। आरोपी रकम लेने के बाद फरार हो गया। मंगानी ने बताया कि उसने कुलदीप के दिल्ली रोहणी सेक्टर 8 स्थित युनियन बैंक खाते (bank acount) में एक लाख 30 हजार रुपए व अजमेर पंचशीलनगर में एक्सिस बैंक के खाते में एक लाख 15 हजार 500 रुपए की रकम जमा करवाई थी।
सोनीपत में भी मामले दर्ज
पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि कुलदीप उर्फ विकास सोनी के खिलाफ पूर्व में भी मालमा दर्ज है। वह सोनीपत से भी लाखों रुपए की धोखाधड़ी करके भागा हुआ है। पुलिस आरोपी से गहनता से पड़ताल में जुटी है। पुलिस आरोपी से पड़ताल में जुटी है।पुलिस ने आरोपी से धोखाधड़ी की रकम एक लाख 56 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के दिल्ली रोहिणी सेक्टर 8 स्थित यूनियन बैंक व अजमेर के पंचशील नगर स्थित एक्सीस बैंक के खाते सीज करवाए है।
Published on:
7 Aug 2019, 4:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.