अजमेर

स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन अगस्त में , दिखेंगे कई चुनावी रंग

प्रदेश के सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में युवा चुनेंगे अपने प्रतिनिधि।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jul 2019, 7:14 AM IST
student union election
student union election

अजमेर

सरकारी और निजी कॉलेज एवं महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव अगस्त में होंगे। इसमें युवा अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे।

स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश कार्य पूरा होने के बाद मतदाता सूची बनेंगी। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, दयानंद कॉलेज, संस्कृत कॉलेज, श्रमजीवी कॉलेज और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सत्र 2019-20 के तहत दाखिले जारी हैं। इनमें स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाएं शामिल हैं। सोफिया और जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भी चुनाव होंगे। सभी संस्थाओं में प्रवेश कार्य जुलाई अंत तक चलेगा। अगस्त के शुरुआत में मतदाता सूची बनना शुरू होंगी। उच्च शिक्षा विभाग छात्रसंघ चुनाव 22 से 31 अगस्त के बीच कराएगा।

लॉ कॉलेज में फिर संकट
लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष में दाखिले शुरू नहीं हुए हैं। यहां लगातार 14 वें वर्ष में द्वितीय और तृतीय तथा एलएलएम के विद्यार्थी ही चुनाव में भाग लेंगे। सोफिया कॉलेज में सिर्फ अध्यक्ष पद पर चुनाव होगा। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में दो समूहों के बीच विभिन्न पदों पर चुनाव कराया जाएगा।

चुनाव में ईवीएम से दूरी.....
छात्रसंघ चुनाव में अब तक ईवीएम से दूरी बनी हुई है। कॉलेज और विश्वविद्यालयों में मतपत्र छपवाकर चुनाव कराए जाने जारी हैं। सरकार और सभी संस्थाएं छपवाई के खर्चे, कागज के दुरुपयोग से वाकिफ हैं। फिर भी परम्परा बदली नहीं जा रही। जबकि ईवीएम से चुनाव कराने पर प्रक्रिया बेहद सरल और कम खर्चीली हो सकती है। छात्रसंघ चुनाव सरकार के लिए परीक्षा साबित होंगे। यह सियासी दलों को युवाओं में अपने प्रभाव का एहसास कराएंगे।

कहां कितने विद्यार्थी (फिलहाल दाखिले जारी)
एसपीसी-जीसीए-8 हजार
एमडीएस यूनिवर्सिटी-1 हजार (प्रवेश शुरू नहीं)
राजकीय कन्या महाविद्यालय-3 हजार
दयानंद कॉलेज-1500
संस्कृत कॉलेज-100
श्रमजीवी कॉलेज-125

Published on: