अजमेर

अजमेर में दिखेगा कश्मीर का नजारा, शालीमार और निशात बाग भी इसके सामने फीके

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Oct 13, 2018
new garden in ajmer
new garden in ajmer

अजमेर.

जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के बाद विकसित किया गया सुभाष उद्यान दो साल बाद आमजनता के खोल दिया गया। इसका अनौपचारिक उद्घाटन किया गया। पहले दिन बड़ी संख्या में लोगा उद्यान की खूबसूरती देखने उमड़े। लोगों में सेल्फी लेने की होड़ मची रही।

चारबाग शैली व शालीमार व निशात बाग की शैली में विकसित किए गए उद्यान की हरियाली, लाइटिंग तथा फाउंटेन उद्यान की खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं।

उद्यान में सभी सविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। उद्यान के विकास पर स्मार्ट सिटी व हृदय योजना के तहत 13.5 करोड़ रुपए खर्च किए गए है। उद्यान में जल्द ही बोटिंग की भी सुविधा उपलब्ध होगी। यह सडक़ से ही नजर आ जाएगा। उद्यान में फाउंटन के साथ ही सेंट्रल कैनाल भी आकर्षण का केन्द्र है। एक फाउंटेन 20 फुट तक पानी ऊ पर फेंकेगा।

लगाई हैरिटेज लाइटों से निखर रही छटा

उद्यान की लाइटिंग व्यवस्था पर ही करीब तीन करोड़ रुपए खर्च किए गए है। उद्यान की सुंदरता बढ़ाने के लिए हैरिटेज लाइटें भी लगाई गई हैं। पूर्व में उद्यान में पानी भर जाता था लेकिन अब इसमें मिट्टी डालकर इसका ग्राउंड लेबल ऊंचा किया गया है तथा पूरे उद्यान में डे्रनेज सिस्टम डाला गया है। उद्यान में बच्चों के ट्ॉय ट्रेन का ट्रैक बन कर तैयार हो गया है। इसके अलावा झूले भी लगाए गए है।

योगा पार्क के साथ ओपन जिम

उद्यान में साइकिलिंग,जॉगिंग तथा वाकिंग के लिए तीन ट्रैक बनाए गए हैं। उद्यान में योगा पार्क बनाया गया है। एक्यूप्रेशर ट्रैक भी बनाया गया है। योगासन की मूर्तियां भी लगाई गई हैं। ओपन जिम भी लगाई गई है । यहां सुबह शाम नि:शुल्क व्यायाम किया जा सकेगा। उद्यान में 130 बड़े पौधे तथा 30 हजार के करीब छोटे पौधे व फूल लगाते हुए हरियाली विकसित की है।

फिलहाल निगम ही करेगा संचालन

सुभाष उद्यान का संचालन फिलहाल नगर निगम ही करेगा। इसके लिए कमेटियां बनाई गई है। निगम की योजना उद्यान को ठेके पर देने की है लेकिन योग्य कम्पनियां नहीं मिलने के कारण मामले को आगे बढ़ा दिया गया है। अब चुनाव के बाद ही ठेका देने की प्रक्रिया शुरू होगी। सुभाष उद्यान की सुरक्षा,पार्क का मेंटीनेंस,पार्किग, कैफेटेरिया, झूले, टॉय ट्रेन, बोटिंग आदि का संचालन ठेकेदार ही करेगा। ठेका देने के बाद उद्यान में प्रवेश के लिए 5 रुपए का टिकट लेना होगा। मॉर्निग व इवनिंग वाक के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Updated on:
09 Oct 2018 04:27 am
Published on:
13 Oct 2018 08:52 am