अजमेर

गर्मी की छुट्टियों में घूमने का क्रेज: राजस्थान समेत देश के ये पर्यटन स्थल बने पहली पसंद, विदेश के लिए भी खूब बुकिंग

कॉलेज-यूनिवर्सिटी में 30 जून तक शैक्षिक अवकाश रहेगा। सीबीएसई और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सम्बद्ध स्कूल में भी इसी माह से अवकाश होंगे। पर्यटक अब अपने पसंदीदा स्थलों पर सैर-सपाटे के लिए निकलने को तैयार हैं।
less than 1 minute read
May 05, 2026
Mount Abu
आबू राज (फोटो-पत्रिका)

अजमेर। सैर-सपाटे के लिहाज से पर्यटन का पीक सीजन शुरू हो चुका है। जुलाई की शुरुआत तक पर्यटकों की आवाजाही रहेगी। लोगों ने देश-विदेश में पसंदीदा स्थानों की बुकिंग कराई है। इनमें भारत के विभिन्न पर्यटन स्थलों सहित यूरोप, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड से लेकर दुबई और शारजाह तक शामिल हैं।

कॉलेज-यूनिवर्सिटी में 30 जून तक शैक्षिक अवकाश रहेगा। सीबीएसई और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सम्बद्ध स्कूल में भी इसी माह से अवकाश होंगे। पर्यटक अब अपने पसंदीदा स्थलों पर सैर-सपाटे के लिए निकलने को तैयार हैं।

पुष्कर में होटल-रिसॉर्ट बुक

पीक सीजन के चलते टूर पैकेज में 45 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो चुकी है। कई टूर ऑपरेटर्स ने विभिन्न सेलिब्रेशन पैकेज दिए हैं। लोग रेलवे, कैब और हवाई जहाज के टिकट, होटल, हेरिटेज हवेली, रिसॉर्ट की बुकिंग कराने में जुटे हैं। पर्यटन स्थल पुष्कर में भी शादी-समारोह के अलावा पर्यटन के लिहाज से बुकिंग हुई है।

हिल स्टेशन पहली पसंद

पर्यटन स्थल आबूराज (माउंट आबू), उदयपुर, कश्मीर, शिमला, मंडी, नैनीताल, मसूरी, नीलगिरी, शिलाॅन्ग, पचमढ़ी, ऊटी, दार्जलिंग,अंडमान-निकोबार, पचमढ़ी, लोनावला, गंगटोक, मनाली, देहरादून और अन्य पर्यटकों की पहली पसंद हैं। इन शहरों के लिए 45 प्रतिशत तक बुकिंग हुई है।

गोवा के लिए 40 प्रतिशत बुकिंग

घूमने के लिए गोवा भी बड़ा डेस्टिनेशन है। गोवा में पर्यटकों की सर्वाधिक आवाजाही होती है। टूर पैकेज संचालक संजीव कुमार के मुताबिक गोवा के लिए 40 प्रतिशत तक बुकिंग हुई है। लोगों ने ट्रेन और फ्लाइट से जाने के प्लान बनाए हैं।

विदेश के लिए बुकिंग

शारजाह, दुबई, थाइलैंड, स्विटजरलैंड, बेल्जियम, एम्सटर्डम, सिंगापुर, हांगकांग, श्रीलंका, मालदीव, मॉरीशस, काठमांडू, भूटान, म्यूनिख, यूनान, पेरिस, रोम, बर्लिन, वेनिस, मास्को, नीदरलैंड, लंदन, सिडनी, न्यूजीलैंड और अन्य ।

Updated on:
05 May 2026 04:36 pm
Published on:
05 May 2026 02:08 pm