अजमेर

suspend:दस्तावेज में छेड़छाड़ पर कर्मचारी निलंबित

विभागीय और प्रशासनिक जांच होगी। इसमें विभिन्न बिंदुओं को आधार माना जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 22 Jan 2020, 4:06 PM IST
ajmer police
ajmer police

अजमेर.

अपराध शाखा में कार्यरत कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ दस्तावेजों में हेराफेरी की शिकायत मिली थी।

जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है। अपराध शाखा में कार्यरत कर्मचारी बेणी गोपाल शर्मा के खिलाफ दस्तावेजों से छेड़छाड़ की शिकायत मिली। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने कर्मचारी को तत्काल निलंबित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में विभागीय और प्रशासनिक जांच होगी। इसमें विभिन्न बिंदुओं को आधार माना जाएगा।

अजमेर की सडक़ों पर कुछ इस अंदाज में दिखी पुलिस

यातायात पुलिस ने बुधवार को मदार गेट, स्टेशन रोड, पड़ाव, कवंडसपुरा इलाके में दुकानों के आगे खड़े रहने वाले हाथ ठेलों को हटाया। सडक़ पर ठेले खड़े करने पर कार्रवाई की हिदायत दी। लेकिन पुलिस के जाते ही कई ठेले वाले फिर वहीं पहुंच गए।

Read More:Panchayat chunav : द्वितीय चरण के चुनाव में पंच-सरपंच के लिए मतदान आज
एलिवेटेड रोड निर्माण के चलते यातायात पुलिस ने बाटा तिराहे से रूट डाइवर्ट किया है। इसके बावजूद केसरगंज, पड़ाव, मदार गेट-स्टेशन रोड पर हाथ ठेलों के चलते यातायात बाधित रहता है। दुकानों के आगे ठेले और फुटपाथ पर सामान पड़ा रहता है। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने सोमवार को इन इलाकों का दौरा कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

यातायात उप अधीक्षक विजय कुमार सांखला और टीआई सुनीता गुर्जर के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने पड़ाव, कवडंसपुरा, मदार गेट, स्टेशन रोड इलाके का दौरा किया। पुलिसकर्मियों ने हाथ ठेले हटवाए। उप अधीक्षक सांखला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप के निर्देशानुसार यातायात को सुगम बनाने का काम जारी है। सडक़ों पर हाथ ठेले खड़े मिलने और फुटपाथ या दुकान की हद के बाहर सामान रखा मिला तो पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

Published on: