29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवंश पर भारी, पुष्कर पालिका के स्वच्छता मिशन की दावेदारी

गोवंश निगल रहा ट्रेचिंग ग्राउंड से सटी भूमि पर पटका जा रहा प्लास्टिक का कचरा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 21 Jan 2020, 9:49 PM IST

गोवंश पर भारी, पुष्कर पालिका के स्वच्छता मिशन की दावेदारी

पुष्कर के खरेखड़ी रोड पर नगरपालिका की ओर से ट्रेचिंग ग्राउंड के पास भूमि डाली गई प्लास्टिक व गंदगी खाता गोवंश।,पुष्कर के खरेखड़ी रोड पर नगरपालिका की ओर से ट्रेचिंग ग्राउंड के पास भूमि डाली गई प्लास्टिक व गंदगी खाता गोवंश।

पुष्कर (अजमेर). पुष्कर नगर पालिका का स्वच्छता मिशन के बदलते स्वरूप से गोवंश की जान सांसत में आई हुई है। पालिका के सफाई कर्मी प्रतिदिन खरेखड़ी रोड पर ट्रेचिंग ग्राउंड से सटी सरकारी भूमि पर भी अथाह कूड़ा-करकट और सिंगल यूज प्लास्टिक का कचरा डाल रहे हैं। अपनी भूख मिटाने के लिए काफी संख्या में सरकारी भूमि के आस-पास विचरने वाले गोवंश के पेट तक इसी प्लास्टिक का कचरा पहुंच रहा है। ट्रेचिंग ग्राउंड से सटे क्षेत्र में अथाह प्लास्टिक का कचरा डालने से रेतीले धोरे कूड़े के ढेर में तब्दील हो रहे हैं। पुष्कर में स्वच्छता मिशन के बदलते स्वरूप को लेकर पर्यावरण, गोवंश एवं पर्यटन तीनों नष्ट होते जा रहे हैं।


रेतीले धोरे बदले कूड़े के ढेर में

पुष्कर पालिका क्षेत्र में कचरा संग्रहण के लिए 9 ऑटो टिपर लगाए हैं। नियमानुसार इन ऑटो में वार्डों से एकत्र कचरे को भटबाय गणेश मंदिर के पास 6 लाख रुपए की लागत से बने मेटेरियल रिकवरी फेसेलिटी की कम्पोस्ट मशीन में डालकरजैविक खाद बनाना है। लेकिन कचरे से भरे सभी ऑटो व ट्रेक्टर-ट्रॉलियां खरेखड़ी रोड पर पालिका की जमीन बने ट्रेचिंग ग्राउंड के साथ-साथ उससे सटी सरकारी भूमि पर अथाह कचरा, प्लास्टिक डाल रहे हैं। हालत यह है कि रेतीले धोरे गंदे कचरे के ढेर में तब्दील हो गए हैं। दुर्गंध व गंदगी के ढेर में विचरता गोवंश दिन भर प्लास्टिक निगल रहा है जिससे उनका जीवन संकट में पड़ सकता है। इस बारे में पालिका के ईओ अभिषेक गहलोत से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

इनका कहना है

पालिका के निर्धारित ट्रेङ्क्षचग ग्राउंड के अलावा अगर कोई सफाई कर्मी अन्यत्र कचरा डाल रहा है तो पूरी तरह से गलत है। जानकारी लेकर डाले गए कचरे को उठाने की कार्रवाई की जाएगी।
- महेंद्र वर्मा, सफाई निरीक्षक पुष्कर नगर पालिका