अजमेर

nikay chunav : पुष्कर में स्पष्ट बहुमत के बावजूद छूट रहे पसीने

nikay chunav : पुष्कर नगरपालिका अध्यक्ष के लिए मंगलवार को चुनाव होंगे। यहां भाजपा के कमल पाठक और भाजपा से बागी होकर निर्दलीय के रूप में नामांकन भरने वाले रविकांत पाराशर के बीच मुकाबला है। रविकांत को कांग्रेस ने समर्थन दे दिया।
less than 1 minute read
Nov 25, 2019
nikay chunav : पुष्कर में स्पष्ट बहुमत के बावजूद छूट रहे पसीने
nikay chunav : पुष्कर में स्पष्ट बहुमत के बावजूद छूट रहे पसीने

पुष्कर. पुष्कर नगरपालिका (nagar palika) अध्यक्ष के लिए मंगलवार को चुनाव (election) होंगे। यहां भाजपा के कमल पाठक और भाजपा से बागी होकर निर्दलीय के रूप में नामांकन भरने वाले रविकांत पाराशर के बीच मुकाबला है। रविकांत को कांग्रेस ने समर्थन दे दिया। एेसे में मुकाबला रोचक मोड़ पर जा पहुंचा है।

पुष्कर के चुनाव परिणाम पर नजर डाली जाए तो यहां 25 सीटों पर हुए मुकाबले में भाजपा के 14, कांग्रेस के 9 और 2 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। भाजपा को हालांकि स्पष्ट बहुमत मिला है लेकिन भाजपा से बगावत कर पार्षद रविकांत ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय के रूप में पर्चा भर दिया। इससे भाजपा के स्वयं के 13 ही पार्षद रह गए। उधर रविकांत को समर्थन देने से कांग्रेस के पास 10 पार्षद हो गए। देखना यह है कि दोनों निर्दलीयों के वोट किसे मिलते हैं।

एेसे में दोनों दल जहां अपना बोर्ड बनने का दावा कर रहे हैं, वहीं क्रॉस वोटिंग का डर भी सता रहा है। भाजपा के सांसद भागीरथ चौधरी, जिला देहात अध्यक्ष प्रोफेसर बी.पी.सारस्वत जहां भाजपा का बोर्ड बनना तय बता रहे हैं वहीं कांगे्रस की पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर व देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ आदि कांगे्रस बोर्ड बनाने का दावा कर रहे हैं।

Published on:
25 Nov 2019 08:07 am