राजकीय डूंगर कॉलेज बीकानेर के तत्वावधान में परीक्षा कराई जाएगी।
अजमेर.
प्री.टीचर एज्यूकेशन टेस्ट-2020 के ऑनलाइन फार्म भरने जारी हैं। मंगलवार देर शाम तक फॉर्म तक भरे जा सकेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को मौका नहीं मिलेगा।
पीटीईटी जिला समन्वयक डॉ. सुनीता पचौरी ने बताया कि सभी राजकीय एवं निजी कॉलेज में दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय बीए/बीएससी बीएड कॉलेज में प्रवेस परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरने जारी हैं। विद्यार्थी मंगलवार तक फार्म भर सकेंगे। राजकीय डूंगर कॉलेज बीकानेर के तत्वावधान में परीक्षा कराई जाएगी।
कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश रिन्युएल के लिए कुछ घंटे बाकी
कॉलेज और विश्वविद्यालय मेंअजमेर. कोरोना संक्रमण स्थिति को देखते हुए कॉलेज सहित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में प्रवेश नवीनीकरण जारी हैं। मंगलवार को नवीनीकरण की अंतिम तिथि होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा/परिणाम का इंतजार किए बिना अगली कक्षा में क्रमोन्नत किया जाएगा।
लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के चलते उच्च शिक्षा विभाग ने द्वितीय, तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर उत्तर्राद्र्ध के विद्यार्थियों को प्रोविजनल प्रवेश देने का फैसला किया है। कॉलेज शिक्षा आयुक्त प्रदीप बोरड़ ने बताया कि स्नातक पार्ट प्रथम, द्वितीय और स्नातकोत्तर पूर्वार्² में प्रवेशित विद्यार्थियों को बिना परीक्षा/परिणाम का इंतजार किए बिना अगली कक्षा में क्रमोन्नत करने की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी।
इसी तरह मदस विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर के पुराने पाठ्यक्रमों में प्रवेश नवीनीकरण जारी हैं। इनमें कला, वाणिज्य, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, विधि और अन्य संकाय के कोर्स शामिल हैं।
विवि में शुरू होंगे ये नए कोर्स
भूगोल (40 सीट), फिजिक्स (40 सीट), गणित (40 सीट), जूलॉजी-बॉटनी (20-20 एसएफएस सीट)बैचलर ऑफ फाइन आट्र्स: टेक्सटाइल डिजाइन (20), ड्राइंग एन्ड पेंटिंग (20), फोटोग्राफी(20)मास्टर ऑफ फाइन आट्र्स: ड्राइंग एन्ड पेंटिंग (20), म्यजिक (20)