अजमेर

Theft case: महिला के पर्स से अंगूठी, नकदी और दस्तावेज पार

यहां जैसे ही उन्होंने थैली देखी तो उसमें पर्स नहीं मिला। थैली कटी देखकर ही उन्हें चोरी का एहसास हुआ।
2 min read
• •
Updated: 1 Sep 2019, 1:14 PM IST
theft case in ajmer
theft case in ajmer

अजमेर.

शहर में चोरी-लूट (theft and loot) की वारदात लगातार जारी है। चोरों ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल (jln hospital) में उपचार के लिए आई महिला का पर्स (purse) उड़ा लिया। महिला को मेडिकल शॉप (drug store) पर दवा खरीदते वक्त पर्स गायब होने का एहसास हुआ। इस मामले में उसने अस्पताल की पुलिस चौकी (police chowky) में शिकायत दी है।

मंजु देवी सुबह 9.30 बजे चर्म रोग (skin dept) विभाग में उपचार के लिए आई थी। वे कतार में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। सुबह का वक्त होने से अस्पताल (nehru hospital) में भीड़ ज्यादा थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने थैली काटकर उनका पर्स उड़ा लिया।

नकदी-आभूषण और दस्तावेज पार

मंजु देवी ने नेहरू अस्पताल की पुलिस चौकी को दी शिकायत में बताया कि पर्स में उनकी दो सोने (gold rings) और दो चांदी (silver ring) की अंगूठी, ढाई हजार रुपए (cash) रखे थे। इसके अलावा आधार कार्ड (adhaar card), पैन कार्ड (pan card) और अन्य दस्तावेज भी थे। अज्ञात चोर नकदी, आभूषण और दस्तावेज ले उड़े।

पैसे देते वक्त हुआ एहसास
मंजु को थैली काटकर पर्स चोरी (purse theft)का एहसास भी नहीं हुआ। वे डॉक्टर से परामर्श (consult) लेने के बाद मेडिकल शॉप पर दवा लेने पहुंची। यहां जैसे ही उन्होंने थैली देखी तो उसमें पर्स नहीं मिला। थैली कटी (cutt in bag) देखकर ही उन्हें चोरी का एहसास हुआ।

पहले भी हो चुकी हैं वारदात...

-10 अप्रेल 2017 को आदतन नशेड़ी संजय शर्मा भीलवाड़ा निवासी शेख मोहम्मद का मोबाइल चुराकर भाग गया था।

-14 june 2018 को केकड़ी की गुलाब देवी अस्थि रोग विभाग में रिश्तेदार से मिलने आई थी। चोरों ने उन्हें बहला-फुसलाकर गहने उड़ा लिए थे।

-10 may 2019 को सीकर के आरएएस अधिकारी की पत्नी का चोरों ने मोबाइल उड़ा लिया था।

Published on: