29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer News – Dargah : बुर्के में पहुंचीं अभिनेत्री शिवानी, दरगाह में कराया मैकअप

Ajmer Dargah News : ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में रोक के बावजूद बुधवार को एक उडिय़ा फिल्म की शूटिंग कर ली गई। दरगाह में अभिनेत्री शिवानी संगीता ने खुद मीडिया से बातचीत में शूटिंग की बात कबूली लेकिन जैसे ही मामला दरगाह कमेटी के पास पहुंचा, अभिनेत्री और उनके सहयोगी बैकफुट पर आ गए। शिवानी ने दरगाह और दरगाह के आस-पास न केवल शूटिंग से इन्कार किया बल्कि अपने बयान को भी गलत ठहरा दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 29 Aug 2019, 6:05 AM IST

Ajmer News - Dargah : बुर्के में पहुंचीं अभिनेत्री शिवानी, दरगाह में कराया मैकअप

Ajmer News - Dargah : बुर्के में पहुंचीं अभिनेत्री शिवानी, दरगाह में कराया मैकअप,Ajmer News - Dargah : बुर्के में पहुंचीं अभिनेत्री शिवानी, दरगाह में कराया मैकअप,Ajmer News - Dargah : बुर्के में पहुंचीं अभिनेत्री शिवानी, दरगाह में कराया मैकअप

अजमेर. उडिय़ा फिल्म अभिनेत्री (odia film actor) शिवानी संगीता (shivani sangita) अपनी टीम के साथ बुधवार शाम ख्वाजा साहब (khwaza sahab) की दरगाह (dargah) पहुंची। इस दौरान शिवानी बुर्के (burka) में थीं। दरगाह परिसर में बाकायदा मेकअप (Makeup) करवाया और दर्पण (mirror) में चेहरा भी देखा। बाद में अभिनेत्री शिवानी ने मीडिया को बताया भी कि उन्होंने दरगाह में फिल्म बाबू भाईजान की शूटिंग (shooting) की है। उनका यह बयान, शिवानी के बुर्के में दरगाह आने और दरगाह परिसर में मेकअप कराने के दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जानकारी मिलने पर दरगाह नाजिम शकील अहमद ने सहायक नाजिम डॉ. मोहम्मद आदिल से रिपोर्ट मांगी। डॉ. आदिल ने जब फिल्म की टीम को बुलाया और शूटिंग की जानकारी ली तो उन्होंने साफ इन्कार कर दिया। अभिनेत्री ने सफाई दी कि उसके साथ आए सहयोगी ने चेहरे से पसीना साफ किया था न कि मेकअप।

वीडियो शूट की मांगी थी इजाजत

दरगाह के खादिम सैयद अंजुम चिश्ती की ओर से दरगाह कमेटी को आवेदन किया गया था कि बुधवार को उनके मेहमान दरगाह में चादर पेश करेंगे। इसका वह वीडियो शूट करना चाहते हैं। इस पर दरगाह कमेटी की ओर से सामान्य स्वीकृति दे दी गई।

दरगाह कमेटी ने माना नहीं हुई शूटिंग

दरगाह कमेटी का भी मानना है कि दरगाह में शूटिंग नहीं हुई है। सहायक नाजिम मोहम्मद आदिल के अनुसार जांच में पाया गया कि टीम के कैमरे में दरगाह की शूटिंग के कोई फुटेज़ नहीं है। वहीं अदाकारा शिवानी ने भी अपने बयान पर माफी मांगी है। उनके सहयोगी ने लिखित में कहा है कि उनके द्वारा कोई शूटिंग नहीं की गई। साथ ही यह भी वादा किया है कि दरगाह के किसी दृश्य का फिल्म में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उधर दरगाह नाजिम शकील अहमद ने कहा है कि फिल्म में दरगाह का कोई दृश्य नजर आया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।