29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना बुर्का बाहर निकली महिला को मिली ऐसी सज़ा, सुनने के बाद कांप जाएगी रुह

सज़ा पाने वाली महिला की पहचान को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। लेकिन महिला कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 8 Mar 2018, 8:08 PM IST

burka

नई दिल्ली। मुस्लिम देशों में शामिल ईरान में इस्लाम को लेकर नियम-कानून काफी सख्त है। यहां की एक महिला ईरान के इसी सख्त कानून की भेंट चढ़ गई। खबर में आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि ईरान में महिलाओं को पूरा सिर ढकने का आदेश है। इसी कड़ी में यहां की एक अदालत ने एक महिला को 2 साल की सज़ा सुनाई है। जिसके अंतर्गत महिला को शुरुआती 3 महीने में किसी भी प्रकार की कोई पैरोल भी नहीं मिलेगी।

दरअसल ईरान के कानूनों के हिसाब से दंड की भागीदारी इस महिला का कसूर सिर्फ इतना है कि इसने ईरान के एक सार्वजनिक स्थान पर बिना बुर्का पहने ही चल पड़ी। ईरान की राजधानी तेहरान के मुख्य प्रॉसिक्यूटर अब्बास जाफरी दौलताबादी ने बुर्का नहीं पहनने के आरोप में महिला को 2 साल की सज़ा सुनाई है। सज़ा पाने वाली महिला की पहचान को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। लेकिन महिला के लिए राहत की बात ये है कि वह कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकती है।

बताते चलें कि ईरान के इस तुगलकी कानून के खिलाफ यहां की महिलाओं में काफी रोष है, लिहाज़ा कानून के खिलाफ कई महिलाओं ने सार्वजनिक रूप से बुर्का उतारकर विरोध प्रदर्शन कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां पिछले साल दिसंबर में 30 महिलाओं को बुर्का नहीं पहनने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिनमें से कई महिलाओं को तो छोड़ दिया गया था, लेकिन कई महिलाएं आज भी कैद हैं।

मुख्य प्रॉसिक्यूटर अब्बास जाफरी दौलताबादी की मानें तो महिलाओं द्वारा बुर्का नहीं पहनना को एक प्रकार का नैतिक भ्रष्टाचार है। ईरान में ये नियम सिर्फ यहां की महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि यहां आने वाली विदेशी महिलाओं के लिए भी है। यदि कोई विदेशी महिला यहां के किसी सार्वजनिक स्थल पर बिना बुर्का पहने निकलती है तो उसे भी ईरान के कानून के हिसाब से सज़ा काटनी होती है।