30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस टीवी एक्ट्रेस की छत से गिरने पर अचानक हुई मौत, जानें पूरा मामला

मशहूर अभिनेत्री निकिता का शनिवार को निधन हो गया। उस वक्त वह कटक के एक अस्पताल में भर्ती थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 6 Jan 2019, 10:35 AM IST

Odia Television actress Nikita died due to head injury

Odia Television actress Nikita died due to head injury

ओडिया टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री निकिता का शनिवार को निधन हो गया। उस वक्त वह कटक के एक अस्पताल में भर्ती थीं। दरअसल, अभिनेत्री मेहंदी विहार स्थित अपने पिता के घर गई हुई थी, जहां छत से गिरने की वजह से उनके सर में चोट आ गई। इसके बाद उन्हें शुक्रवार की रात को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें निकिता का असली नाम लक्ष्मीप्रिया बेहरा है।

रिपोर्ट के मुताबिक उनके शरीर में हल्की चोट आई थी। उनके सिर की चोट गहरी थी। अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका कि वे किस हालात में छत से गिरी थीं। हालांकि छत से गिरते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उन्हें कटक के एससीबी अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

निकिता की हालत में सुधार नहीं होने की वजह से उनके परिजनों ने एक बार फिर से निजी अस्पताल में ले जाने का फैसला किया। जहां उनका निधन हो गया।

गौरतलब है कि अबतक निकिता फिल्म ‘चोरी चोरी मन चोरी’, ‘मा रा पनाटकनी’ और ‘स्माइल प्लीज’ में नजर आ चुकी हैं। वर्ष 2016 में निकिता की शादी कटक के गोपालपुर में रहने वाले लिपन साहू के साथ हुई थी। दोनों की एक छह माह की बेटी भी है।