29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवानी को मिला नया पीहर, धूमधाम से हुई शादी

मुस्कान बालिका गृह की अनूठी पहल, अजनबियों ने बसाया प्रेमी युगल का संसार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

yashwant janoriya

•

Updated: 1 Mar 2019, 7:16 PM IST

marriage with pomp

marriage with pomp

इटारसी. मुस्कान बालिका गृह में हुए एक बेटी का अनूठा विवाह हुआ। शादी से पहले लड़की नाबालिग होने की वजह से छह माह तक मुस्कान बालिका गृह में रही, वहीं लड़के को जरा सी गलती पर जेल की हवा भी खाना पड़ी, जब कानूनी रूप से सब कुछ सही हो गया तो मुस्कान बालिका गृह में उनकी शादी धूमधाम से हुई। पीपलबेर निवासी युवक अक्षय चौहान और हथनापुर निवासी युवती शिवानी टेवरे एक दूसरे को चाहने लगे और एक-दूजे का हाथ थामने का फैसला लिया, लड़की के परिजनों को रिश्ते पर ऐतराज था इसलिए विरोध होने लगा, आखिरकार प्रेमी युगल घर से भाग गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को तलाशा जब जांच हुई तो पता चला कि लड़का तो बालिग है, लेकिन लड़की नाबालिग है इस चक्कर में शिवानी को सीडब्ल्यूसी के आदेश पर बालिका गृह भेजा गया और युवक को अपहरण के मामले में जेल हो गई। शिवानी बालिग होने में महज छह माह छोटी थी। जब वह बालिग हुई और अक्षय जेल से छूट आया तो दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया। उनकी भावनाओं को देखते हुए बालिका गृह अधीक्षक रितु राजपूत ने लड़के के परिजनों को राजी किया। लड़की के परिजनों ने बेटी का बहिष्कार कर दिया था, ऐसे में इनकी शादी कराने के लिए समाजसेवी मनीष अमृता ठाकुर ने माता-पिता की भूमिका निभाकर कन्यादान का संकल्प लिया।
बालिका गृह में ही आयोजित की गई सभी रस्म
बालिका गृह में शिवानी का माता पूजन, महिला संगीत, मेंहदी से लेकर हर रस्म एक परिवार की तरह निभाई गई। गुरूवार को अक्षय सिर पर सेहरा बांध बारात लेकर आया ओर इस अनूठी बारात का सैकड़ों लोगों ने स्वागत कर बिटिया के हाथ पीले किए। ठाकुर ने शिवानी का कन्यादान किया। ओर शिवानी को एक पीहर की तरह बालिका गृह से विदा किया गया। बालिका गृह के आसपास रहने वाले परिवार एवं सत्य सांई सेवा समिति के सेवाभावी कार्यकर्ता भी इस शादी में शरीक हुए और आर्शीवाद के साथ उपहार भी दिया। दूल्हन बनी शिवानी ने कहा कि जरा सी गलती से परिवार ने साथ छोड़ दिया, मैंने सपने में नहीं सोचा था कि मुझे इतना बड़ा परिवार मिलेगा और इतनी धूमधाम से मेरी शादी होगी। दूल्हे अक्षय ने कहा कि मुझे भी अच्छी ससुराल मिली है मैं शिवानी को हमेशा खुश रखूंगा और हम हमेशा बालिका गृह से जुड़े रहेंगे।