30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक पुडिय़ा से बदल गई इसकी जिंदगी, कर बैठा ऐसी शर्मनाक करतूत

कई बार पकड़े जाने के बाद भी वापस पहुंच जाता अस्पताल। बजरंगगढ़ और आसपास में बैठे लोग भी आउटडोर और वार्डों में यह काम अंजाम देते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 10 Apr 2017, 5:26 AM IST

drug edict arrest by police

drug edict arrest by police

दो सौ रुपए की नशे की पुडिय़ा के लिए वह अस्पताल में मरीज और उनके परिजन को निशाना बनाता है। पकड़ में आ भी जाए तो पुलिस के लिए सिरदर्द बन जाता है।

पुलिस नशेड़ी समझ उसे शांतिभंग में पकड़ कर जेल पहुंचा देती है। जेल से छूटने के बाद वह फिर सक्रिय हो जाता है।

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मरीज व उनके परिजन के मोबाइल चुराने वाले नशेड़ी किशनगढ़ आजाद नगर निवासी संजय शर्मा ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज भीलवाड़ा गुलाबपुरा निवासी शेख मोहम्मद का मोबाइल चोरी करके भागते हुए लोगों ने दबोच लिया।

पुलिस ने चुराया मोबाइल भी बरामद कर लिया। संजय ने पूछताछ में बताया कि नशे की लत के चलते वह मोबाइल चोरी की वारदात अंजाम देता है।

चोरी के मोबाइल औने-पौने दाम में बेचकर नशे की पुडिय़ा खरीदता है। शेख मोहम्मद की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया।

दर्जनों बार पकड़ा

जानकारों के मुताबिक संजय को पूर्व में कई बार मोबाइल चोरी या पर्स चुराते पकड़ा जा चुका है, लेकिन वह कुछ दिन बाद वापस लौट आता है। इसके अलावा बजरंगगढ़ और आसपास बैठे नशेड़ी भी अस्पताल के आउटडोर और वार्डों में चोरी की वारदात अंजाम देते हैं।

ओर भी पीडि़त आए सामने

मोबाइल चोर संजय के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही अन्य वार्डो में मौजूद लोग भी पुलिस चौकी पहुंच गए। भीलवाड़ा जहाजपुर भाजपा के मनोनीत पार्षद महेन्द्र कुमार भी चौकी पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा भाई बर्न वार्ड में भर्ती है।

पांच दिन पहले संजय बर्न वार्ड में आया। उनकी नजर हटते ही शातिर 12 हजार कीमत का मोबाइल लेकर निकल गया। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग