अजमेर

Theft : अजमेर में बढ़ी चोरी, 2.50 लाख के नगीने-अंगूठियां साफ

कई नगीने काफी पुराने और कीमती थे। सूचना देने पर दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2019, 8:53 AM IST
theft in shop
theft in shop

अजमेर. शहर में चोरों का पगफेरा कायम है। दरगाह इलाके (ajmer dargah) में बीती रात चोरों ने नगीने की दुकान (Gems shop) को निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोडकऱ करीब 2.50 लाख रुपए का माल साफ (theft in shop) कर गए। दुकानदार (shop keeper) ने दरगाह थाने में मामला दर्ज कराया है।

दरगाह (garib nawaz dargah) के गेट नंबर तीन के निकट लंगरखाना गली में मोहम्मद अरशद की नगीने की दुकान है। अरशद ने पुलिस (police) की दी शिकायत में बताया कि वह रात करीब 1 बजे दुकान बंद कर घर गया। सुबह दुकान खोलने (shop open) आया तो ताले टूटे मिले। दुकान के अंदर सामान बिखरा मिला। अलमारी (almirah) तोडकऱ चोर करीब 2.50 लाख रुपए के नगीने, अंगूठियां, मालाएं और अन्य सामान चुरा (stolen) ले गए। कई नगीने काफी पुराने और कीमती थे। सूचना देने पर दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

गेट पर लगा कैमरा खराब
दरगाह के लंगर खाना सहित अन्य गेट पर हाई पावर सीसीटीवी कैमरे (CCTV) लगे हैं। इससे दरगाह (Dargah) और आसपास के अन्य इलाकों में नजर रखी जाती है। लेकिन लंगरखाना गेट पर लगा कैमरा (camera) करीब एक साल से खराब पड़ा है। पुलिस को सीसीटीवी से फुटेज नहीं मिल पाए। हालांकि पुलिस ने आसपास की होटल (Hotel) और दुकानों (shops) पर लगे कैमरे जरूर चेक किए हैं।

फैक्ट फाइल..
-29 जून को शास्त्री नगर स्थित मेहंदी खोला माताजी मंदिर में चोरी हो गई थी। चोर रत्नजडि़त मुकुट और सोने की नथ उड़ा ले गए थे। सामान की कीमत करीब एक लाख रुपए थी।
-1 जुलाई को आंतेड़ छतरी योजना स्थित राजेंद्र राठी के मकान में चोर घुस गए थे। चोर करीब 1.50 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर चंपत हो गए थे।
27 जलाई को रामनगर पंचोली चौराहे के पास दादी धाम में चोरी हुई थी। चोर दानपेटी लेकर चंपत हो गए थे।
8 अगस्त-चोरों ने पुरानी मंडी में राजकमल ट्रेडर्स पर दुकान से 1 लाख रुपए नकद और लेपटॉप, फायसागर रोड स्थित मकान से लाखों के गहने और 4700 रुपए नकद और गंज थाना क्षेत्र स्थित दुकान के शटर का ताला पांच हजार रुपए चुराए लिए थे।
15 सितंबर-अर्जुनलाल सेठी नगर में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य किशन गोपाल वैष्णव के सूने मकान से चोर 10 लाख रुपए के गहने, नकदी चुरा ले गए।

Published on: