30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरगाह पर रहेगी विशेष नजर, 48 CCTV कैमरे करेंगे रखवाली

दरगाह में 50 सीसीटीवी कैमरे उच्च क्षमता वाले। 32 लाख रुपए होंगे कैमरे लगाने पर खर्च।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 28 Jul 2016, 7:43 AM IST

bomb hype dargah person aresst chennai

bomb hype dargah person aresst chennai

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की सुरक्षा में अब 50 आंखें चौबीस घंटे बिना पलकें झपकाए पल-पल का हिसाब रखेंगी। दरगाह परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में उच्च क्षमता के 48 सीसीटीवी कैमरों ने काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी दो के स्थान को लेकर तकनीकी गड़बड़ है,जिसको जल्द ठीक करने के लिए पुलिस अधीक्षक नितिनदीप ब्लग्गन ने दिशा-निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक ब्लग्गन ने दरगाह सुरक्षा का जायजा लेते हुए दरगाह कमेटी और जिला पुलिस के प्रयासों से लगाए इन्टरनेट प्रोटोकॉल तकनीक आधारित सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। दरगाह थाने में बने कन्ट्रोल रूम को देखा। ब्लग्गन ने बताया कि 50 में से 48 कैमरों ने काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि फिलहाल इन्हें ट्रायल पर रखा है। राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इंस्टीट्यूशन लिमिटेड जयपुर (रील) ने करीब 32 लाख रुपए की लागत से ऑटो मोटराइज्ड फोकल बुलट कैमरे लगाए है। इनसे दरगाह में भीड़ नियंत्रण के साथ आपराधिक गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा सकेगी।

एसपी ब्लग्गन ने पुलिस अधिकारियों व दरगाह कमेटी पदाधिकारियों से इनके रखरखाव पर चर्चा की। उन्होंने कुछ स्थानों पर आ रही तकनीकी खामी को दूर करने के निर्देश दिए। पुलिस उप अधीक्षक (सीआईडी जोन) सुरेन्द्र भाटी, सीओ दरगाह जीवनसिंह, सहायक नाजिम मोहम्मद आदिल, थानाप्रभारी मानवेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

यहां लगे हैं कैमरे

दरगाह परिसर में निजामगेट, बुलंद दरवाजा, बाबुल शरीफ गेट, लंगर खाना गेट, शरकी गेट, छतरी गेट, सोलह खम्बा गेट, शाहजानी मस्जिद, अकबरी मस्जिद, जन्नती दरवाजा, दरगाह मजार शरीफ के सभी गेटों और अहाते नूर पर 2-2 सीसी कैमरे लगाए गए हैं। इसी प्रकार संदली मस्जिद, संदली गेट, छबील गेट, क्वीन मेरी हौज, सेहन चिराग बाबा फरीद का चिल्ला, निजाम सक्का की मजार सहित अन्य स्थानों पर 48 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। अभी दो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने शेष हैं।

यह है खासियत

वर्तमान में दरगाह परिसर व उसके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे डीवीआर तकनीक पर संचालित थे जो 7 साल से ज्यादा पुरानी होने के साथ खराब हो गए। अब जो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं वो फाइबर ऑप्टिकल सिस्टम को एचडीबी लाइन में डाला गया है। इससे लाइन को काटना संभव नहीं हो सकेगा।