अजमेर

Tirupati Yatra: 1000 बुजुर्गों की आस्था की यात्रा शुरू, मदार से तिरूपति के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन

Tirumala Temple: वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना: देवनानी ने तिरूपति जाने वाली विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी। सरकार की तीर्थयात्रा योजना से बुजुर्गों को मिला अवसर, 6 दिन की तिरूपति यात्रा पर निकले श्रद्धालु।

less than 1 minute read
Mar 08, 2026

Senior Citizen Pilgrimage Scheme: जयपुर. राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना-2025 के तहत शनिवार को मदार (अजमेर) रेलवे स्टेशन से तिरूपति के लिए विशेष ट्रेन को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर तीर्थयात्रियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीर्थयात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के मानसिक और आध्यात्मिक विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करती हैं। वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना इसी दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है।

ये भी पढ़ें

School Holidays: राजस्थान में ग्रीष्मावकाश की तिथि घोषित, जानें इस बार कब से कब तक रहेगा अवकाश, आदेश जारी

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश कुमार बचानी ने बताया कि योजना के अंतर्गत शनिवार सुबह 11:15 बजे मदार रेलवे स्टेशन से तिरूपति के लिए विशेष ट्रेन रवाना हुई। यह ट्रेन भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ होते हुए तिरूपति पहुंचेगी, जहां यात्रियों को प्रसिद्ध मंदिर Tirumala Venkateswara Temple के दर्शन कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस विशेष ट्रेन से कुल 1000 वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा पर भेजा गया है। इनमें अजमेर संभाग से 600 और उदयपुर संभाग से 400 यात्री शामिल हैं। अजमेर संभाग के मदार रेलवे स्टेशन से 376 तथा भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन से 224 यात्रियों ने यात्रा शुरू की।

यह यात्रा कुल 6 दिनों की होगी। यात्रा के दौरान भोजन, आवास और अन्य सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। देवस्थान विभाग की ओर से यह पूरी व्यवस्था Indian Railway Catering and Tourism Corporation के माध्यम से की जा रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन को पूरी तरह वातानुकूलित रखा गया है।

ये भी पढ़ें

Heatwave Warning: अलर्ट…अलर्ट…संभल कर रहें, राजस्थान में 10–11 मार्च को हीटवेव की चेतावनी

Updated on:
08 Mar 2026 10:59 am
Published on:
08 Mar 2026 10:49 am
Also Read
View All

अगली खबर