अजमेर

ब्रांडेड शू स्टोर पर पहुंचे थे चोरी करने, धरे रह गए मंसूबे

चोरों ने तोड़ दिए थे शू स्टोर के ताले। गार्ड की सतर्कता से टल गया मामला।
2 min read
Feb 17, 2020
theft case
theft case

अजमेर. चोर गिरोह ने स्टेशन रोड स्थित ब्रांडेड शू स्टोर पर धावा बोला। सुरक्षा गार्ड और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो चोरों को दबोच लिया। जबकि दो चोर फरार हो गए। थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

स्टेशन रोड पर ब्रांडेड कम्पनी का शू स्टोर है। यहां तडक़े 4 से 5 बजे के दौरान चार चोरों ने धावा बोला। चोरों ने ताले तोडकऱ शू स्टोर का शटर उठा लिया। इस दौरान एक ऑटो चालक ने चोरों को देख लिया। यूं दबोचा दो चोरों कोगार्ड लाखनसिंह ने बताया कि वह स्टेशन रोड से मार्टिंडल ब्रिज तक रात्रिकालीन ड्यूटी देता है।

ऑटो चालक की सूचना पर उसने तत्काल क्लाक टावर थाना को सूचना दी। पुलिसकर्मियों को आता देख चोर स्टेशन रोड की तरफ भागे। उसने एक चोर को इंदिरा गांधी स्मारक के निकट दबोच लिया। जबकि दूसरे को पुलिसकर्मियों ने पड़ाव में पकड़ा। चोरों के दो अन्य साथी फरार हो गए।

पास है थाना और चौकी..
शू स्टोर से चंद कदमों की दूरी पर केसरगंज पुलिस चौकी है। इसके अलावा स्टेशन के सामने क्लाक टावर थाना है। यहां केसरगंज-स्टेशन रोड पर देर रात तक वाहन निकलते हैं। इसके बावजूद चोर ताला तोडकऱ शू स्टोर में घुस गए।

सजगता से टला मामला
स्टेशन रोड व्यापारिक एसोसिएशन के अध्यक्ष बालिश गोयल ने बताया कि सुरक्षा गार्ड लाखन की सजगता से चोरी टल गई। शूस्टोर के मैनेजर संजय गुप्ता ने कुछ कैश चुराना बताया लेकिन कंपनी के ऑडिट में ही स्थिति साफ होगी।

उसने फोन पर कहा कुछ ऐसा, एक झटके में 8 लाख पार

अजमेर. खुद को नामचीन कंपनी का कर्मचारी बताकर शातिर ठग ने कार एवं रेस्टोरेंट व्यवसायी से 8 लाख रुपए हड़प लिए। व्यवसायी ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।

कोतवाली थाना प्रभारी शमशेर खां ने बताया कि व्यवसायी मधुर रेलन ने शिकायत दी है। उसने बताया कि उनका इंडसइंड बैंक में खाता है। शातिर ठग ने खुद को नामचीन कंपनी का कर्मचारी बताते हुए उनके मैनेजर को फोन किया। ठग ने कंपनी का हवाला देकर रुपए की जरूरत बताई।

Published on:
17 Feb 2020 08:13 am