अजमेर

Water: बोले डॉ. कल्ला..अजमेर को मिले 48 घंटे में पानी

इसको लेकर जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने अधिकारियों को बुलाकर 48 घंटे में जलापूर्ति के निर्देश दिए।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2019, 8:18 AM IST
drinking water supply
drinking water supply

जलदाय विभाग (phed) जिले के शहरी क्षेत्रों में 48 घंटे के अंतराल में जलापूर्ति (drinking water supply) की कवायद में जुटा है। जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला (Dr. B.D.Kalla) के निर्देशों के बाद अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने सभी अधिकारियों (official) को तकनीकी खराबी दुरुस्त करने और जलापूर्ति व्यवस्था को पटरी पर लाने को कहा है।

बीती 1 से 18 अगस्त तक हुई ताबड़तोड़ बारिश (rain) से बांध (bisalpur dam) का गेज 315.50 आरएल पहुंच गया था। जयपुर से मिले आदेशों के बाद जलदाय विभाग (phed) ने 48 घंटे में जलापूर्ति की शुरुआत की। इसके बावजूद शहर और जिले (ajmer city and district) के कई हिस्सों में 72 घंटे के अंतराल में जलापूर्ति (drinking water) हो रही है। इसको लेकर जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने अधिकारियों (officers) को बुलाकर 48 घंटे में जलापूर्ति के निर्देश दिए।

ठीक कराएं तकनीकी खराबी
अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी. एल. वर्मा ने बताया कि शहर और ग्रामीण इलाकों के अभियंताओं को तकनीकी खामियां (technical problems)तत्काल दुरुस्त करने को कहा गया है। पाइप लाइन में लीकेज (leakege), पेयजल स्टोरेज (water storage) और पम्प हाउस (pump house) की तत्काल जांच करने के आदेश दिए गए हैं।

48 घंटे में जलापूर्ति

जलदाय विभाग को जलापूर्ति व्यवस्था 48 घंटे (48 hours) में करने को कहा गया है। विभागीय अधिकारी बीसलपुर (bisalpur) की पुरानी और स्टील की नई लाइन (pipe line) की जांच सहित अतिरिक्त पानी (extra water) का भंडारण में जुटे हैं। बिजली की ट्रिपिंग रोकने और नियमित आपूर्ति के लिए डिस्कॉम (ajmer discom) से बातचीत की गई है। शहर के सभी 282 जोन में जल्द जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।

Published on: