29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ajmer News -Dargah : खादिमों के आगे झुकी दरगाह कमेटी

ajmer dargah news : सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में व्यवस्था करने वाली दरगाह कमेटी दानपेटी रखने में भी कामयाब नहीं हो सकी। कमेटी ने शुक्रवार को दरगाह परिसर में दो दानपेटियां रखी। इन पर नजर पड़ते ही खादिमों ने विरोध शुरू कर दिया। उनके आक्रोश के आगे दरगाह कमेटी को झुकना पड़ा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 14 Sep 2019, 3:03 PM IST

Ajmer News -Dargah : खादिमों के आगे झुकी दरगाह कमेटी

Ajmer News -Dargah : खादिमों के आगे झुकी दरगाह कमेटी

अजमेर. ख्वाजा साहब की दरगाह (ajmer dargah) में दरगाह कमेटी (dargah committee) की ओर से नई दान पेटियां रखने पर विवाद खड़ा हो गया। कमेटी की ओर से बुलंद दरवाजे के दोनों तरफ पेटियां रखी गईं। इसे देख कर कई खादिम भडक़ गए। उन्होंने अंजुमन (anjuman) कार्यालय में जाकर विरोध दर्ज कराया। इस पर अंजुमन पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाला और दरगाह नाजिम (dargah nazim) से बात की। इस पर दरगाह कमेटी को बैकफुट पर आना पड़ा और पेटियां हटानी पड़ गई।

दरअसल दरगाह कमेटी ने छोटी व बड़ी देग के पास दो हरे रंग की दान पेटियां रखी। इन पेटियों पर जैसे ही खादिमों की नजर पड़ी वे लामबंद हो गए। पेटियों को लेकर खादिमों में उपजे रोष की जानकारी मिलने पर अंजुमन के अध्यक्ष सैयद मोइन हुसैन व सचिव वाहिद हुसैन अंगारा शाह वहां पहुंचे। उन्होंने समझा बुझाकर खादिमों को शांत किया। इसके बाद दरगाह नाजिम शकील अहमद से बात करने सिविल लाइंस स्थित ख्वाजा मॉडल स्कूल पहुंचे। वहां दरगाह नाजिम ने उन्हें जानकारी दी कि यह प्रशासनिक निर्णय है, इसके लिए दरगाह कमेटी अध्यक्ष अमीन पठान से बात करनी पड़ेगी। इस पर अंजुमन पदाधिकारियों ने पठान को फोन किया और मामले की जानकारी दी। पठान ने फोन पर ही दरगाह नाजिम को पेटियां हटवाने के निर्देश दे दिए। इसके बाद दरगाह कमेटी कर्मचारी दोनों पेटियां वापस ले गए।

READ MORE : यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग अगले महीने

बड़ी साइज की रखेंगे पेटियां
दरगाह कमेटी की पहले से दरगाह परिसर में पेटियां रखी हुई हैं। उन्हीं के स्थान पर नई पेटियां (पहले से बड़ी साइज की) रखी जानी थीं। दरगाह कमेटी कर्मचारियों ने गलत स्थान पर रख दी इस कारण गलतफहमी हो गई। पेटियां वहां से हटवा ली गई हैं।

- अमीन पठान, अध्यक्ष, दरगाह कमेटी