अजमेर

Week off: पुलिस का वीक ऑफ अभी टेढ़ी खीर, हैं कई सारी मुसीबत

सीमित स्टाफ और कार्यालय और अनुसंधान कार्य में दिक्कतें होने लगी। लिहाजा प्रयोग ज्यादा कामयाब नहीं हुआ।
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2019, 8:04 AM IST
police week off
police week off

रक्तिम तिवारी/अजमेर. प्रदेश में कामकाज के बढ़ते बोझ, व्यस्तता और अपराध नियंत्रण की चुनौतियों से पुलिसकर्मी भी तनावग्रस्त रहने लगे हैं। लगातार कामकाज से कई पुलिसकर्मियों की सेहत भी ठीक नहीं है।

मानसकि तनाव, चिढ़चिढ़ापन भी बढ़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की योजना बनाई थी। कई जिलों के चुनिंदा थानों में प्रयोग भी हुआ। सीमित स्टाफ और कार्यालय और अनुसंधान कार्य में दिक्कतें होने लगी। लिहाजा प्रयोग ज्यादा कामयाब नहीं हुआ।

यह हुआ था सर्वे
ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एन्ड डवेपलमेंट ने देश के 23 राज्यों में सर्वे किया था। इसमें 319 जिलों के 12 हजार 156 पुलिसकर्मियों, 1003 थानाधिकारियों और 962 पर्यवेक्षक अधिकारियों को शामिल किया गया। इसमें यह सामने आया कि 90 प्रतिशत पुलिसकर्मी 8 घंटे से ज्यादा ड्यूटी करते हैं। 73 प्रतिशत पुलिसकर्मियों को महीने में एक दिन की छुट्टी भी नहीं मिलती है।

फैक्ट फाइल..
राजस्थान पुलिस डीजीपी: 1
आईपीएस-आरपीएस: 700
पुलिस स्टेशन-चौकी: 1500
पुलिस इंस्पेक्टर: 900
सब इंस्पेक्टर: 3366
असिसटेंट सब इंस्पेक्टर: 3902
हैड कांस्टेबल: 8867
कांस्टेबल: 52, 837
राज्य में कुल पुलिसकर्मी कार्यरत: 84 हजार

स्टूडेंट्स के लिए खास, भरें यूनिवर्सिटी के एग्जाम फार्म

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के 2020 के सालाना परीक्षा फार्म सोमवार से भरने शुरू हो गए हैं। बिना विलम्ब शुल्क के विद्यार्थी 18 दिसंबर तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रतो दत्ता के अनुसार 2020 में होने वाली परीक्षाओं के ऑनलाइन फार्म सोमवार से भरे जाएंगे। विद्यार्थी वेबसाइट पर ऑनलाइन लिंक के माध्यम से फार्म भर सकेंगे। ई-मित्र कियोस्क पर स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के नियमित, स्वयंपाठी और पूर्व छात्र-छात्राएं 18 दिसंबर बिना विलंब शुल्क के फार्म भर सकेंगे। इसके बाद 10 से 23 दिसंबर तक सौ रुपए विलंब शुल्क और 24 से 28 दिसंबर तक परीक्षा शुल्क के बराबर विलंब शुल्क देकर फार्म भर सकेंगे। विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के कॉलेज में फार्म जमा करा सकेंगे।

Published on: