अजमेर

अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले में महिला सशक्तीकरण एवं गांधी दर्शन की दिखेगी झलक

pushkar fair 2019 : पुष्कर मेले में अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार लेंगे हिस्सा स्वयं सहयता समूहों की महिलाओं द्वारा महिला सशक्तीकरण से संबंधित होंगी प्रस्तुतियां  

2 min read
Oct 15, 2019
अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले में महिला सशक्तीकरण एवं गांधी दर्शन की दिखेगी झलक
अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले में महिला सशक्तीकरण एवं गांधी दर्शन की दिखेगी झलक

पुष्कर पशु मेला-2019

अजमेर. पुष्कर पशु मेला 2019(pushkar fair 2019) में गांधी दर्शन एवं स्वयं सहयता समूहों की महिलाओं द्वारा महिला सशक्तीकरण(Women empowerment) से संबंधित प्रस्तुतियां भी होंगी।

जिला कलक्टर (District Collector) विश्व मोहन शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को पुष्कर (pushkar) मेले के कार्यक्रमों (Pushkar fair events) के संबंध में बैठक हुई। बैठक में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती(150th birth anniversary of Mahatma Gandhi) के उपलक्ष्य में गांधी दर्शन से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। इसके अन्तर्गत फिल्म लाइब्रेरी (Film library) में उपलब्ध फिल्मों के प्रदर्शन करने के बारे में चर्चा की गई।

जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को पुष्कर मेले के कार्यक्रमों के संबंध में बैठक हुई। बैठक में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गांधी दर्शन से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। इसके अन्तर्गत फिल्म लाइब्रेरी में उपलब्ध फिल्मों के प्रदर्शन करने के बारे में चर्चा की गई।

कलक्टर ने कहा कि उनकी ऑरिजनल फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। कलाकारों द्वारा गांधीजी से संबंधित नाट्य रचना का भी मंचन मुख्य मेला मैदान में किया जाएगा।

राजविका से जुड़े हुए स्वयं सहायता समूहों की 4 हजार से अधिक महिलाओं के द्वारा महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया जाएगा। महिलाओं द्वारा लोक कलाओं एवं परम्पराओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें बाल विवाह और बालश्रम के खिलाफ काम करने के लिए बिल गेट्स फाउंडेशन से चेंजमेकर अवॉर्ड प्राप्त पायल जांगिड़ विचार व्यक्त करेंगी। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्त रूमा देवी भी रूबरू होंगी। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं में कौशल विकसित करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

पुष्कर मेले में मरू भूमि जेसलमैर के अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार इसमें हिस्सा लेंगे। एडीएम कैलाशचंद लखारा, प्रशिक्षु आईएएस नित्या के., डॉ. अजय अरोड़ा आदि मौजूद थे।

Published on:
15 Oct 2019 01:47 pm