अलीगढ़

ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी Aligarh के लिए लाया सौगात, 1500 करोड़ रुपये के निवेश की रखी गई आधारशिला, इतने उद्योग शामिल

Ground Breaking Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण से युवाओं को बेहतर मौका मिलेगा। इसके साथ ही अलीगढ़ से नित्या क्रियेशन, दीप एक्सप्लो, एलन एंड एलवन, पीवीएम इंशुलेशन समेत अन्य निवेशक शामिल हुए।
2 min read
Jun 04, 2022
13746pm800.jpg

यूपी की राजधानी लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी UP Ground Breaking Ceremony तीन में यूपी के अलीगढ़ Aligarh के 37 उद्योगों को शामिल किया गया। जिसमें 1500 करोड़ रुपये के निवेश की भी आधारशिला रखी गई। जबकि इसमें से 60 फीसदी उद्योग पहले ही शुरू हो चुके हैं। बाकी निर्माणाधीन हैं। इसमें ताला-हार्डवेयर, सीमेंट इंडस्ट्री को शामिल किया गया। इसी के साथ दो उद्यमियों ने लखनऊ में लॉक्स हार्डवेयर के स्टॉल लगाए। तो वहीं अलीगढ़ में 20 निवेशकों को शासन से प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। जबकि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी तीन के लिए उत्तर प्रदेश शासन के स्तर से अलीगढ़ के 37 उद्यमियों का चयन किया गया था। जिसमें 3 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने वालों को लखनऊ बुलाया गया था और उससे कम निवेश करने वाले उधमियों को जिला स्तर पर प्रधानमंत्री का संबोधन लाइव दिखाया गया।

इन इकाईयों को किया गया शामिल

लाइव संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने निवेशकों को औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया और सरलीकरण प्रक्रिया मुहैया कराए जाने का वादा भी किया गया। हालांकि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी तीन में अलीगढ़ में निर्माणाधीन, एनओसी की प्रक्रिया वाली, एनओसी पा चुकी व उत्पादन शुरू करने वाली इकाईयों को शामिल किया है। गभाना तहसील इलाके के सोमना में 600 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली वंडर सीमेंट ने 2022 में ही सरकार से एमओयू किया था। इसके साथ ही थाना जवां इलाके के छेरत में लिंक लॉक्स हार्डवेयर की इकाईयां अलीगढ़ के निर्यातक स्थापित कर रहे हैं। जहां पर विधि एक्सपोर्ट व लिंक लॉक्स की ओर से इकाईयां स्थापित की जा रहीं हैं। जबकि अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर में इसी साल पिस्टल के उत्पादन का दावा करने वाली इकाई वेयरविन डिफेंस प्राइवेट लिमिटेड को भी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी तीन में शामिल किया गया हैं।

डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण से मौका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण से युवाओं को बेहतर मौका मिलेगा। इसके साथ ही अलीगढ़ से नित्या क्रियेशन, दीप एक्सप्लो, एलन एंड एलवन, पीवीएम इंशुलेशन समेत अन्य निवेशक शामिल हुए। जबकि लक्ष्मी मेटल व तिरुपति ब्रास के संचालक पवन खंडेलवाल ने स्टॉल लगाई। सीमेन्ट इंडस्ट्रीज, हाडवेयर, इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट, डिफेंस उत्पाद समेत विभिन्न प्रकार की इकाईयां भी शामिल हुई।

Published on:
04 Jun 2022 08:39 am
Also Read
View All
Rajpur Industrial City: अलीगढ़ में यहां बदलेगी तस्वीर! जेवर एयरपोर्ट के पास 350 एकड़ में इंडस्ट्रियल सिटी की तैयारी, किसानों को मिलेगा 4 गुना तक दाम

Blackmailing Case in Aligarh: AMU कैंपस में ब्लैकमेलिंग का मामला, मुलाकात के बाद वीडियो बनाकर वसूली का आरोप; एक गिरफ्तार

Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले