अलीगढ़

Aligarh Muslim university में ड्रामा ने दिल जीत लिया, देखें तस्वीरें

-Aligarh Muslim university के कैम्पस में ड्रामा की प्रस्तुति- Drama club के सदस्यों ने किया हुनर का प्रदर्शन- टैक्स फ्री, बाबाजी की बूटी, द बीयर और सोशल-ए-आजम की सराहना
2 min read
Oct 04, 2019
Aligarh Muslim university में ड्रामा ने दिल जीत लिया, देखें तस्वीरें
Aligarh Muslim university में ड्रामा ने दिल जीत लिया, देखें तस्वीरें

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के ड्रामा क्लब द्वारा आयोजित कैम्पस वाइड के दौरान क्लब के सदस्यों ने यूनिवर्सिटी के विभिन्न परिसरों में जाकर अपने हुनर को दर्शाया। इस सफर की शुरूआत उन्होंने बेगम सुल्तान जहां हाल से की। रंगमंच पर टैक्स फ्री, बाबाजी की बूटी, द बीयर और सोशल-ए-आजम जैसे नाटक प्रस्तुत किये गए।

मेरी प्यारी बिन्दू
अगले दिन ये नाटक मंडली बेगम अजीज उन निसां हाल पहुंची, जहां उन्होंने मेरी प्यारी बिन्दू, सोशल-ए-आजम और डेमोक्रेजी नाटकों का मंचन किया। साथ ही एक माइम जिसका शीर्षक था बैलून और एक मोनोलोग आर्टिस्ट लोगो का प्रदर्शन किया। इस शाम का अंत हुआ एक भावपूर्ण नाटक दास्तान-ए-इशक से।

बाबाजी की बूटी
एक नई सुबह ड्रामा क्लब को लेके गल्र्स वीमेन्स कालिज ऑडीटोरियम में क्लब द्वारा प्रदर्शित किए गए सड़क के किनारे, दास्तान-ए-इश्क, मुहाजिर और दा बीयर इसके पश्चात इंदिरा गांधी हाल में प्रदर्शित किये गए बाबाजी की बूटी, सोशल-ए-आजम और डेमोक्रेजी। दोनों स्थानों में ही क्लब के सदस्यों ने अपने दर्शकों का दिल जीत लिया।

नाटक आधे अधूरे का मंचन
कैम्पस वाईड के चौथे दिन ड्रामा क्लब ने केनेडी ऑडीटोरियम में प्रस्तुति दी। यहा पर पेश गए टैक्स फ्री मुहाजिर बाबाजी की बूटी मुहाजिर, मेरी प्यारी हिंदु और सोशल-ए-आजम को काफी सराहा गया। कैंपस वायड के अंतिम दिन में मोहन राकेश द्वारा लिखित नाटक आधे अधूरे का मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने बड़ी दिलचस्पी से देखा।

Published on:
04 Oct 2019 05:37 pm
Also Read
View All
Blackmailing Case in Aligarh: AMU कैंपस में ब्लैकमेलिंग का मामला, मुलाकात के बाद वीडियो बनाकर वसूली का आरोप; एक गिरफ्तार

Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले

‘विपक्ष ले जाए पूरा मुस्लिम वोट, मैं खुल्लम खुल्ला हिंदूवादी नेता हूं’, यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह का बयान