अलीगढ़

एएमयू के दवाखाना तिब्बिया कॉलेज ने पेश किया चमत्कारी यूनानी टूथपेस्ट, जानें इसके कमाल

खुशखबर, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दवाखाना तिब्बिया कॉलेज ने पायोडेंट नाम का टूथपेस्ट पेश किया है। पायोडेंट मसूड़ों से खून बहने, सूजन और पायरिया के लिए फायदेमंद होने का दावा करता है।  
2 min read
amu-removes-books-of-pakistani-authors-from-syllabus-after-complaint-to-pm-modi.jpg
amu

खुशखबर, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दवाखाना तिब्बिया कॉलेज ने पायोडेंट नाम का टूथपेस्ट पेश किया है। पायोडेंट मसूड़ों से खून बहने, सूजन और पायरिया के लिए फायदेमंद होने का दावा करता है। एएमयू कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर यूनानी टूथपेस्ट पायोडेंट को यूनानी दवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग बताया। और कहाकि, निकट भविष्य में यह पूरे देश में एक आम घरेलू उत्पाद बन जाएगा। प्रोफेसर तारिक मंसूर ने बताया कि, इस वक्त यूनानी उत्पाद के प्रति का लोगों का रुझान बढ़ रहा है। लोग घरेलू जरूरतों, विशेष रूप से दवाओं और अन्य सौंदर्य उत्पादों के लिए यूनानी उत्पाद की तरफ देखते हैं। ऐसे वक्त यह टूथपेस्ट उन लोगों के लिए जो दांत की समस्याओं के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद उपाय की तलाश में हैं, एक बड़ा उपचारात्मक टूथपेस्ट साबित होगा। हालांकि, उन्होंने दावाखाना प्रबंधन से ग्राहकों तक अधिकतम पहुंच के लिए अपने विश्वसनीय और देशव्यापी मार्केटिंग पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है।

पेटेंट हो गया है - सलमा अहमद

प्रोफेसर सलमा अहमद सदस्य प्रभारी, दवाखाना तिब्बिया कॉलेज ने कहा कि, यह टूथपेस्ट अकादमिक उद्योग इंटरफेस का परिणाम है। और सैदला विभाग, अजमल खान तिब्बिया कॉलेज और दवाखाना तिब्बिया कॉलेज के बीच एक सहयोगी परियोजना का परिणाम है। उन्होंने कहा, ष्इसे संबंधित विभाग के साथ पेटेंट कराया गया है। और दवाखाना तिब्बिया कॉलेज का स्वामित्व है।

पायरिया के इलाज के लिए रामबाण

आयुष मंत्रालय के तहत यूनानी सेवा निदेशालय से अनुमोदित टूथपेस्ट मसूड़ों से खून बहने, मसूड़ों में सूजन, कैविटी, संवेदनशीलता और सांसों की बदबू के लिए प्रभावी उपचार प्रदान करता है। यह दांत का सबसे आम रोग पायरिया का इलाज भी करता है।

Published on:
21 Aug 2022 12:37 pm
Also Read
View All
अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले

‘विपक्ष ले जाए पूरा मुस्लिम वोट, मैं खुल्लम खुल्ला हिंदूवादी नेता हूं’, यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह का बयान

‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

‘मां से कोई लगाव नहीं, पापा को मारा है…फांसी दे दो’, पिता की हत्या पर बेटी ने मां के लिए मांगी सजा, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद