अलीगढ़

महिला पार्षद की दबंगई, किशोर को पीट-पीट कर किया लहू लुहान, थाने में करवाया बंद, पब्लिक ने पार्षद का पति धुना

भाजपा पार्षद अलका गुप्ता ने दबंगई की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि उन्होंने निखिल की जमकर पिटाई लगाई। मारते मारते अपने घर ले गई और बंद कर दिया।

2 min read
Jul 09, 2019
BJP Lady Parshad
महिला पार्षद की दबंगई, किशोर को पीट-पीट कर किया लहू लुहान, थाने में करवाया बंद, पब्लिक पार्षद का पति धुना

अलीगढ़। किशोर को बिना किसी गलती के ही भाजपा की महिला पार्षद ने इतना पीटा कि वह लहू लुहान हो गया। इतने से ही मन नहीं भरा तो पार्षद के पति ने भी हाथ साफ किए और थाने में बंद करवा दिया। किशोर की मां ने हाथ जोड़े मिन्नतें की, थाने में सबके सामने पार्षद से बिना गलती के माफी मांगी तब जाकर पुलिस ने छोड़ा। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि किशोरी की मौत हो चुकी है तो मोहल्ले के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पार्षद के पति को पकड़ कर पीट दिया। अब पुलिस ने किशोर की बहन की तहरीर पर पार्षद पति के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला

मामला गांधीपार्क क्षेत्र के गांधीनगर क्षेत्र का है। यहां रहने वाली अलका गुप्ता वार्ड 33 से भाजपा पार्षद हैं। भाजपा पार्षद अलका गुप्ता ने दबंगई की सारी हदें पार कर दीं। दरअसल मोहल्ले का निखिल (13) पुत्र स्व. निरंजन कश्यप अपना पालतू कुत्ता नहला रहा था। इसी दौरान वहां से अलका गुप्ता की बेटी गुड्डन गुजर रही थी, कुत्ता छूटकर गुड्डन की ओर चला गया। फिर क्या था अलका गुप्ता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आरोप है कि उन्होंने निखिल की जमकर पिटाई लगाई। मारते मारते अपने घर ले गई और बंद कर दिया। इसके बाद अलका गुप्ता का पति योगेश गुप्ता उर्फ बंटी आ गया। उसने भी निखिल को जमकर पीटा।

पीटा और थाने में कराया बंद

अलका गुप्ता का इतने से ही मन नहीं भरा। उसने गांधी पार्क थाने में निखिल को बंद करा दिया। सूचना पाकर प्राइवेट स्कूल में फोर्थ क्लास स्टाफ निखिल की मां सर्वेश थाने पहुंचीं। उन्होंने बेटे को छोड़ने की गुहार लगाई। पुलिस के सामने ही अलका गुप्ता के हाथ जोड़े, गिड़गिड़ाईं और माफी मांग तब जाकर निखिल को छोड़ा गया।

पार्षद व पति के खिलाफ एफआईआर

इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि निखिल की मौत हो गई। इससे आक्रोशित कॉलोनी वालों ने योगेश गुप्ता की पिटाई लगा दी और पुलिस को अलका की ज्यादती के बारे में बताया। एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने बताया कि निखिल की बहन निक्की की तहरीर पर पार्षद अलका गुप्ता व उनके पति योगेश गुप्ता को नामजद किया गया है। कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
09 Jul 2019 05:52 pm