अलीगढ़

‘पुलिस अंकल, पापा को बचा लो!’ पिता को कमरे में बंद देख बेटे ने मिलाया नंबर, सूझबूझ से बची जान

Aligarh 12 Year Old Son Saves Father: अलीगढ़ में पति-पत्नी के झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। 12 साल के बेटे ने तुरंत 112 पर कॉल किया और पीआरवी टीम 7-8 मिनट में पहुंचकर दरवाजा तोड़ पिता की जान बचाई।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2026, 1:28 PM IST
crime scene
प्रतीकात्मक तस्वीर। सोर्स-Ai

UP Police PRV: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक 12 साल के बच्चे की समझदारी और पुलिस की तत्परता ने एक परिवार को बड़े हादसे से बचा लिया। टमोटिया गांव में पति-पत्नी के झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। बेटे ने तुरंत 112 पर सूचना दी और पुलिस की पीआरवी टीम कुछ ही मिनट में मौके पर पहुंचकर सख्‍श की जान बचा ली।

विवाद के बाद कमरे में बंद कर लिया खुद को, खिड़की से झांककर बेटे ने देखा तो घबराया

जानकारी के मुताबिक, टमोटिया गांव के रहने वाले कन्हैया (45) का बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:30 बजे पत्नी कमलेश से विवाद हो गया। गुस्से और तनाव में वे कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उनके 12 वर्षीय बेटे ने खिड़की से अंदर झांका तो पिता को खतरनाक हालत में देखकर घबरा गया। उसने दरवाजे को धक्का देकर खोलने की कोशिश की, लेकिन वह अंदर से बंद था। बच्चे ने मां को आवाज लगाई और बिना समय गंवाए 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को पूरी जानकारी दे दी।

करीब पांच किलोमीटर का सफर सात-आठ मिनट में तय कर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही बेसवां में मौजूद पीआरवी के पुलिसकर्मी मनोज कुमार उपाध्याय और योगेश कुमार तुरंत रवाना हुए। करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय कर वे सात-आठ मिनट में गांव पहुंच गए। कंबल से फंदा ठीक से न लग पाने के कारण खुल गया और कन्हैया नीचे बिछी चारपाई पर गिर पड़ा। उसके गले में फंदा कसा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसकर उन्हें संभाला। उनकी गर्दन पर कसा हुआ फंदा तुरंत हटाया गया। इसके बाद उन्हें पीआरवी वाहन से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, इगलास पहुंचाकर भर्ती कराया गया।

अब कैसी है हालत

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर पीआरवी कर्मियों ने फुर्ती दिखाई और समय रहते व्यक्ति को बचा लिया। अस्पताल में इलाज के बाद उनकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि कन्हैया को शराब पीने की आदत है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती थी, और घटना वाले दिन भी विवाद का कारण यही था।

Updated on:
24 Oct 2026, 1:28 PM IST
Published on: