अलीगढ़

शहनाज को ममेरे भाई से प्यार की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी, बच्चों ने खोला कातिल मामा का राज

हत्या तब की जब शहनाज अपने बच्चों के साथ सो रही थी। मासूम बच्चों ने हत्या का वो मंजर देखा जो किसी का भी कलेजा दहला देगा।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2019, 6:37 PM IST
murder
शहनाज को ममेरे भाई से प्यार की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी, बच्चों ने खोला कातिल मामा का राज

अलीगढ़। रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। भाई ने ही अपनी सगी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या तब की जब शहनाज अपने बच्चों के साथ सो रही थी। मासूम बच्चों ने हत्या का वो मंजर देखा जो किसी का भी कलेजा दहला देगा। हत्या के पीछे प्रेम संबंध से परिवारावालों की नाराजगी सामने आई है।

क्या है मामला

दरअसल मडराक रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार की देर रात धारदार हथियार से शहनाज नाम की महिला और उसके प्रेमी ममेरे भाई जाने आलम रक्त रंजित शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई। इस मामले में हैराम करने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जब मृतका के बच्चों तक पहुंची तो हैरान करने वाला सच सामने आया है। बच्चों को कोई और नहीं मौका ए वारदात से रात को नका मामा शकील लेकर अपनी दूसरी बहन के यहां छोड़ कर आया था।

फिर क्या था पुलिस को शहनाज के भाई शकील पर शक हुआ। पुलिस ने शकील को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो शकील टूट गया। शकील ने बताया कि शहनाज अपने पति से मनमुटाव के चलते दोनों बच्चों को लेकर मायके आ गई। यहां उसके संबंध ममेरे भाई जाने आलम से हो गए। परिवार को जब इस बात का पता चला तो दोनों परिवार नाराज हुए। दोनों को दूर करने की काफी कोशिश हुई मगर दोनों घर छोड़कर भाग आए और मडराक में किराए का मकान लेकर रहने लगे।

इसी बीच शकील के पास एक मोबाइल रिकॉर्डिंग पहुंची जिसमें जाने आलम शकील की हत्या की योजना की बातें कर रहा था। इसके बाद शकील ने जाने आलम को जान से मारने की योजना बना ली और वह रात को शहनाज और शकील के घर पहुंच गया जिस समय दोनों सोए हुए। शकील ने पहले जाने आलम को मारा औऱ बाद में बच्चों के साथ सो रही शहनाज को भी बेरहमी से मार दिया। इसके बाद शकील बच्चों को रात मं ही अपनी दूसरी बहन के पास हाजीपुर गांव में छोड़ आया।

पुलिस को जब पता चला कि हत्यारा मृतका की बेटी और बेटे को लेकर गया है तो शक हो गया कि जरूर इस वारदात में कोई अपना ही है। बस फिर क्या था पुलिस बच्चों तक भी पहुंच गई और बच्चों ने कातिल मामा का राज खोल दिया।

Published on: