31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्मनगरी में चल रहा था जाली नोट बनाने का काला कारोबार, मथुरा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पुलिस ने नकली नोट और नोट बनाने की संबंधित सामग्री को बरामद कर लिया है। वहीं तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 7 Aug 2019, 4:39 PM IST

fake Currency

धर्मनगरी में चल रहा था जाली नोट बनाने का काला कारोबार, मथुरा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे नकली नोटों के कारोबार का पुलिस ने आज भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने नकली नोट और नोट बनाने की संबंधित सामग्री को बरामद कर लिया है। वहीं तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक पर लगे गंभीर आरोप, युवक ने मानवाधिकार आयोग से लगाई सुरक्षा की गुहार, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें- BIG NEWS मैनपुरी में गश्त के दौरान सिपाही को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
ये है मामला

मथुरा पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना गोविंद नगर क्षेत्र के गायत्री तपोभूमि स्थित एक मकान में चल रहे नकली नोटों के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पत्रकार वार्ता के दौरान मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नकली नोट बनाने और उसे मार्केट में सप्लाई करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी का कहना है की मुख्य अपराधी कैलाश निवासी नौहझील के साथ साथ महेश और हसीन को गिरफ्तार किया है वहीं सचिन पुत्र नेत्रपाल और उसके दो अन्य साथ ही मौका पाकर फरार हो गए। टीम गठित कर फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। इन लोगों के पास से तीन लाख 12 हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं जोकि 500 और 2000 के हैं अलग अलग सीरीज में यह नोट छापा करते थे और मार्केट में सप्लाई करते थे एक चौथाई पर। पुलिस ने नकली नोट छापने की मशीन के साथ-साथ स्याही कटर और कागज को बरामद किया है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश