थाना क्वार्सी क्षेत्र के ओजोन सिटी कॉलोनी में एसओजी एवं सर्वे लायंस टीम के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया ।
अलीगढ़. थाना क्वार्सी क्षेत्र के ओजोन सिटी कॉलोनी में एसओजी एवं सर्वे लायंस टीम के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया । जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । वहीं उसका साथी भागने में कामयाब रहा । घायल बदमाश कायमगंज आगरा का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। मुठभेड़ में एसओजी का एक सिपाही एम पी सिंह भी घायल हो गया है।
यहां का है मामला
दरअसल पिछले 15 दिनों से महानगर में ताबड़तोड़ डकैती लूट की वारदातों से परेशान पुलिस लुटेरों के पीछे लगी थी। सर्विलांस के जरिए लुटेरों की लोकेशन तलाशी जा रही थी । वारसी पुलिस सर्विलांस की टीम और एसओजी को रविवार देर रात जानकारी मिली थी । सूचना थी कि क्वारसी बाईपास को गंदे नाले के सहारे जो रास्ता आता है, उसी रास्ते से दो लुटेरे रामघाट रोड की तरफ आ रहे हैं । इस पर पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों लुटेरे गंदे नाले में बाइक से रैंकर हितों की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें एसओजी सिपाही एम पी सिंह के बाजू में गोली लगी । जवाबी फायरिंग में लुटेरे रवि उर्फ़ चाचा उर्फ लल्ला उर्फ टमाटर निवासी रकाबगंज आगरा की जांग में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने घायल अपराधी व अपने जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
काले धंधों में शामिल
घायल हुआ बदमाश पिछले दिनों महानगर में मुर्गी का अचार बेचने वाले और इंजीनियर कॉलोनी में इंजीनियर और उसके किराएदार के यहां पड़ी डकैती में शामिल बताया जा रहा है। मुठभेड़ में एसओजी का सिपाही एसपी सिंह भी घायल हुआ है। जिन्हें उपचार के लिए जुला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी सहित कई थानों का कोर्स मौके पर पहुंच गया।