7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलीगढ़ में भीषण विस्फोट, मकान उड़ा, दो मरे

आसपास के मकान और एक ताला फैक्ट्री भी चपेट में आ गई। दो भाइय़ों की मौके पर ही मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
blast in aligarh

blast in aligarh

अलीगढ़। थाना बन्ना देवी के अंतर्गत सारसौल के एक मकान में भीषण विस्फोट हुआ। मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। आसपास के मकान और एक ताला फैक्ट्री भी चपेट में आ गई। दो भाइय़ों की मौके पर ही मौत हो गई। एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है।

गंगाराम के दो पुत्रों की मौत

जीटीरोड पर बीमा नगर में टीवीएस शोरूम के सामने वाली गली में इंडियन पब्लिक स्कूलके सामने यह घटना हुई। राजमिस्त्री का काम करने वाले गंगाराम के घर में सुबह के वक्त अचानक ही विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोग घबरा गए देखते ही देखते मकान की छत का लेन्टर हवा में उड़ गया। मकान पूरी तरह ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। गंगाराम के पुत्र कुंवर पाल (27वर्ष) और आशू (24 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक, पूजा, ज्वालादेवी, प्रेमवती, आकाश, त्रिलोकीनाथ, अर्जुन, सागर, ज्योति, रीना, पुष्पा घायल हो गए। घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ताला कारखाना और पांच मकानों में नुकसान

गंगाराम के मकान की चपेट में आकर किरोड़ीमल, अर्जुन, अमीन, आदित्य और जानकी प्रसाद के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इनकी दीवारें गिर गईं। खिड़कियां टूट गईं। मलबा गिरने से दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। गंगाराम के घर के पास ही ताले का कारखाना है। उसका छत उड़ गई है। दीवार गिर गई। शुक्र है कि सुबह का वक्त होने के कारण कारखाने में कोई मजदूर था नहीं।

100 मीटर दूर तक नुकसान

50 फीट दूर सुन्दर सिंह के मकान की जंगले, खिड़की, रेलिंग व 2 कार, स्कूटी व बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गए। इतना ही नहीं 100 मीटर दूर जीटी रोड के दूसरी पार स्थित होटल नीलकंठ के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

क्यों हुई घटना

अनुमान लगाया जा रहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर में गैस रिसाव से यह घटना हुई है। पुलिस का कहना है कि अभी तो घायलों का इलाज कराया जा रहा है। मौके से मलबा हटाया जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार की मानें तो गंगाराम के मकान में गैस सिलेंडर रात में लीक होता रहा, जिससे पूरे घर में गैस भर गई। सुबह जैसे ही किसी ने माचिस जलाई, वैसे ही तेज धमाके के साथ छत उडी और आसपास के मकानों को भी चपेट में ले लिया।