
Mahesh Bhatt
अलीगढ़। जाने-माने फिल्म निर्माता एवं निर्देशक महेश भट्ट ने दी अलीगढ़ मूवमेण्ट मासिक पत्रिका द्वारा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के संस्थापक सर सैयद अहमद खान के 200वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले सर सैयद आलेख लेखन प्रतियोगिता के पोस्टर का मुम्बई में विमोचन किया। विजेताओं को प्रदान किए जाने वाले प्रमाणपत्रों पर अपने हस्ताक्षर किए।
24 सितम्बर को होगी प्रतियोगिता
इस सम्बन्ध में दी अलीगढ़ मूवमेण्ट के डॉ. जसीम मोहम्मद ने बताया कि मूवमेण्ट के दो सदस्यीय दल ने मुम्बई में फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट से भेंट की। उन्होंने कहा कि महेश भट्ट ने दी अलीगढ़ मूवमेण्ट द्वारा 24 सितम्बर, 2017 को आयोजित किए जाने वाले आधुनिक भारत के निर्माण में सर सैयद की भूमिका विषय पर सर सैयद आलेख लेखन प्रतियोगिता-2017 के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि महेश भट्ट ने दी अलीगढ़ मूवमेण्ट मासिक पत्रिका द्वारा आलेख लेखन प्रतियोगिता आयोजित करने की प्रशंसा की। साथ में कहा कि दी अलीगढ़ मूवमेण्ट मासिक पत्रिका सर सैयद के जीवन एवं कार्यों से युवाओं को परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।
उक्त अवसर पर महेश भट्ट ने सर सैयद आलेख लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को 14 अक्टूबर, 2017 को प्रदान किए जाने वाले प्रमाणपत्रों पर भी अपने हस्ताक्षर किए। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण निःशुल्क किए जा रहे हैं।
सर सैयद के विचारों का प्रचार करेंगे
महेश भट्ट ने डॉ. जसीम मोहम्मद द्वारा सर सैयद के सपनों को साकार करने के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों को सराहा। डॉ. जसीम मोहम्मद ने महेश भट्ट को बताया कि अलीगढ़ मूवमेण्ट पत्रिका ने सर सैयद द्वारा प्रतिपादित वैज्ञानिक सोच और मुक्त विचारों के प्रचार प्रसार का बीड़ा उठा रखा है। सर सैयद अहमद खान के सपनों को साकार करने के लिए संघर्षरत रहेंगे।
नकद पुरस्कार दिया जाएगा
विजेताओं को नकद पुरस्कार के अलावा मेमेन्टो और प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम पुरस्कार के अंतर्गत मेमेन्टो और प्रमाणपत्र के अलावा 1500 रुपये नकद, द्वितीय विजेता को 1100 रुपये तथा तृतीय विजेता को 800 रुपये नकद प्रदान किए जाएंगे। जो छात्र छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक हैं, वे 16 सितम्बर 2017 से पूर्व मीडिया सेन्टर, 29 (भू-तल) मुजम्मिल मंजिल कॉम्पलेक्स, दोदपुर, अलीगढ़ पर अपना निःशुल्क पंजीकरण करा लें।
Published on:
26 Aug 2017 11:36 am

बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
