अलीगढ़

दुल्हन का भाई शादी में नाचने आई डांसर पर हार बैठा दिल! प्यार के बाद दोनों फरार

Bride Brother Absconds With Dancer: बहन की शादी में बुलाई डांसर के साथ दुल्हन के भाई को प्यार हो गया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Feb 21, 2026
बहन की शादी में बुलाई डांसर के साथ दुल्हन के भाई को हुआ प्यार, दोनों फरार, फोटो सोर्स-X (priyarajputlive)

Bride Brother Absconds With Dancer: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बहन की शादी में कार्यक्रम के लिए बुलाई गई एक डांसर से दुल्हन के भाई को प्यार हो गया और इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें

Panchayat Chunav 2026: मतदाता सूची में दावा-आपत्ति के निस्तारण का बढ़ा समय, क्या है नई तारीख

UP News In Hindi: डांसर को छोड़ने जाते समय बढ़ी नजदीकियां

जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में नृत्य के लिए डांसर को बुलाया गया था। कार्यक्रम देर रात तक चला। जब डांस की प्रस्तुति समाप्त हुई तो दुल्हन का भाई उसे छोड़ने के लिए उसके घर तक गया। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

Uttar Pradesh News in Hindi: CCTV फुटेज भी सामने आया

बताया जा रहा है कि युवक बिलाल और डांसर सोनी के बीच बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा। आरोप है कि इस बीच बिलाल ने अपनी नई-नवेली पत्नी से दूरी बना ली। कुछ समय बाद वह डांसर के साथ घर छोड़कर चला गया। इसके बाद दोनों को जयपुर (Jaipur) के एक होटल में देखा गया, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामले को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई है और स्थानीय स्तर पर जांच-पड़ताल की जा रही है।

Aligarh News: दोनों ने शेयर किये फोन नंबर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलगीढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र स्थित सराय इंतजाम अली, अचल रोड निवासी सादिक अली के बेटे बिलाल की शादी 3 दिसंबर को हुई थी। बिलाल की शादी के महज 2 दिन बाद, 5 दिसंबर को उसकी बहन का विवाह समारोह आयोजित था। इस मौके पर कार्यक्रम के लिए सोनी नाम की एक डांसर को बुलाया गया था। शादी की रात जब नृत्य कार्यक्रम समाप्त हुआ, तो डांसर को उसके घर छोड़ने की व्यवस्था की गई। इसी दौरान घटनाक्रम ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया। बिलाल डांसर को जब उसके घर छोड़ने जा रहा था इसी दौरान उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और मोबाइल नंबर दोनों ने शेयर कर लिए। इसके बाद देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके कुछ दिनों बाद ही बिलाल अपनी प्रेमिका डांसर सोनी के साथ घर से फरार हो गया।

Aligarh News in Hindi: जयपुर के एक होटल का CCTV फुटेज आया सामने

युवक बिलाल के लापता होने के बाद उसके परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने अलीगढ़ के गांधी पार्क थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए बिलाल और संबंधित डांसर की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को राजस्थान के जयपुर के एक होटल का CCTV फुटेज मिला है। बताया जा रहा है कि फुटेज में बिलाल एक युवती के साथ नजर आ रहा है, जिसे परिवार वाले सोनी बता रहे हैं।

Aligarh Khabar: मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिजनों का आरोप है कि सोनी शहजमाल क्षेत्र की रहने वाली है। उन्होंने उस पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं, हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। परिवार को आशंका है कि कहीं बिलाल के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। वे लगातार पुलिस से उसे सुरक्षित बरामद करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

प्यार ‘दीवाना’ होता है! रमजान के महीने में मुनतरीन ने तोड़ा रोजा; मंदिर में अजय के साथ लिए 7 फेरे

Also Read
View All

अगली खबर