
मतदाता सूची में दावा-आपत्ति के निस्तारण का बढ़ा समय Source- Patrika
Panchayat Elections 2026 Update: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पंचायत चुनाव के संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का 50 प्रतिशत ही सत्यापन पूरा सका है। अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समय बढ़ाने के बाद राहत ली है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत निर्वाचक नामावली की अनंतिम मतदाता सूची 6 फरवरी को जारी की गई थी। प्रकाशित सूची में 24 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम शामिल किए गए। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान 3 लाख से ज्यादा नए मतदाताओं को जोड़ा गया, जबकि अलग-अलग कारणों से लगभग 2.74 लाख नाम सूची से हटाए गए।
सूची जारी होने के बाद दावे और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया लगातार चल रही है। अब तक 22 हजार से ज्यादा मामलों का समाधान किया जा चुका है। इसके साथ ही नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र भी स्वीकार किए जा रहे हैं। अनंतिम सूची की जांच में 9.18 लाख से अधिक संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए हैं। इनके सत्यापन के लिए घर-घर जाकर जांच की जा रही है। पहले यह प्रक्रिया 20 फरवरी तक पूरी की जानी थी, लेकिन चुनाव आयोग ने समयसीमा बढ़ाकर 16 मार्च कर दी है। जिले में अब तक लगभग 50 प्रतिशत सत्यापन कार्य संपन्न हो चुका है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि समय बढ़ने से डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच ज्यादा व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से पूरी की जा सकेगी। अनंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद 20 फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा निर्धारित की गई थी। नियमानुसार, इन दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद 28 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जानी थी।
हालांकि, चुनाव आयोग ने कार्यक्रम में संशोधन करते हुए समय सीमा बढ़ा दी है। अब 16 मार्च तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 17 मार्च से मतदाता सूची की डाउनलोडिंग सहित अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं शुरू होंगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा।
Published on:
21 Feb 2026 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
