Nora Fatehi Fatwa Aligarh : नोरा फतेही के खिलाफ अलीगढ़ से फतवा जारी हुआ है। मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने फतवा जारी किया है।
अलीगढ़ : नोरा फतेही के खिलाफ यूपी के अलीगढ़ में फतवा जारी हुआ है। कन्नड़ फिल्म के गाने सरके चुनर तेरी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गाने में नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं और इस गाने में वल्गर लिरिक्स का यूज किया गया है।
मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन से इस मामले पर सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि आजकल फिल्म The Devil के एक गाने में आपत्तिजनक व अश्लील दृश्य होने की खबरें सामने आ रही है। इस गाने का आम जनता विरोध कर रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है। एसे में इस तरह के गानों, डांस और अश्लील कंटेंट के बारे में इस्लाम का क्या हुक्म है?
इस पर मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने कहा कि इस्लाम एक पाक दीन है, जो हया, इफ्फत और अच्छे अखलाक की तालीम देता है। अश्लील गाने, नृत्य और आपत्तिजनक दृश्यों में भाग लेना या उन्हें बढ़ावा देना इस्लाम में हराम और गुनाह-ए-कबीरा (बड़ा पाप) है।
मुफ्ती ने कुरान शरीफ की सूरह नूर (24:19) का जिक्र करते हुए कहा, जो लोग समाज में बेहयाई फैलाते हैं, उनके लिए दुनिया और आखिरत में दर्दनाक अजाब (कठोर दंड) की चेतावनी दी गई है। इसलिए समाज में अश्लीलता परोसने से बचना चाहिए।
मुफ्ती ने आगे कहा कि, नोरा फतेही मुस्लिम पृष्ठभूमि से आती हैं उन्हें इस तरह के अश्लील कंटेंट से बचना चाहिए। ऐसे में उनका इस तरह के कंटेंट का हिस्सा बनना इस्लामी शिक्षाओं के पूरी तरह खिलाफ है।
मुफ्ती ने कलाकारों से अपील कि और कहा, फिल्म इंडस्ट्री और कलाकारों को चाहिए कि वे मर्यादित, सभ्य और समाजहित में कंटेंट प्रस्तुत करें. सरकार व संबंधित संस्थाओं से अपील है कि वे अश्लीलता पर नियंत्रण हेतु सख्त कदम उठाएं. आम जनता से कहा जाता है कि ऐसे कंटेंट का बहिष्कार करें और अपने परिवार व नई पीढ़ी को इससे सुरक्षित रखें.
नोरा फतेही ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी और उन्होंने कहा कि मेकर्स ने उनके साथ धोखा किया है। उन्हें इस गाने की पूरी लिरिक्स बताई नहीं गई।