अलीगढ़

डॉक्टर ने कार में लिफ्ट देकर कराया गैंगरेप

महिला का कहना है कि डॉक्टर ने कार में लिफ्ट दी। जंगल में ले जाकर चार लोगों ने इज्जत लूट ली।
2 min read
Dec 04, 2017
Feature image

अलीगढ़। डॉक्टर को धरती पर दूसरा भगवान कहा जाता है, लेकिन अलीगढ़ में हैवान बन गया। डॉक्टर ने परिचित महिला को कार में लिफ्ट दी, फिर गैंगरेप कराया। उसे जंगल में छोड़कर चले गए। पीड़ित महिला ने चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को महिला की बात पर विश्वास नहीं हो रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है।

कार में लिफ्ट दी
खैर निवासी एक महिला थाना देहली गेट अलीगढ़ में किराए के मकान में रहती है। उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। महिला के साथ उसका भाई रहता है। महिला का कहना है कि वे गैस सिलेंडर लेने अपने मायके खैर जा रही थी। नादा बाईपास रोड पर एक पब्लिक स्कूल के पास वाहन का इन्तजार कर रही थी। तभी वहां कार रुकी। कार को डॉक्टर रामप्रकाश चला रहा था। वह देहली गेट में होम्योपैथी क्लीनिक चलता है। डॉक्टर ने कहा कि वह भी खैर जा रहा है, घऱ पर छोड़ देगा। महिला का कहना है कि वह डॉक्टर को पहले से जानती थी, इसलिए कार में बैठ गई।

जंगल में किया दुष्कर्म
महिला का कहना है कि कार में तीन लोग पहले से सवार थे। सबने शराब पी रखी थी। सब तमंचे लिए हुए थे। डॉक्टर कार को खैर से पहले अर्राना के जंगल में ले गया। वहां चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं छोड़कर भाग गए। वह किसी तरह से लौटकर अलीगढ़ आई। महिला की तहरीर पर थाना देहली गेट पुलिस ने डॉक्टर राम प्रकाश, उसके साथी वेदप्रकाश, सुखवीर और धर्मपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र दुबे ने बताया कि महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। गैंगरेप की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस जांच कर रही है। जांच में जो भी निष्कर्ष निकलेंगे, तदनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
04 Dec 2017 10:03 am
Also Read
View All
‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

‘मां से कोई लगाव नहीं, पापा को मारा है…फांसी दे दो’, पिता की हत्या पर बेटी ने मां के लिए मांगी सजा, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

‘गुमशुदा भाजपा विधायक, 9 साल से लापता’ MLA अनिल पाराशर कौन हैं? अलीगढ़ में लगे फोटो के साथ पोस्‍टर, जानिए पूरा मामला

Aligarh Athlete: कौन हैं नायब सूबेदार गुलवीर सिंह? 10,000 मीटर में रजत जीतने वाले पहले भारतीय बने, पत्नी बोलीं- पूरे गांव में जश्न, देश का बढ़ाया मान

Aligarh Murder Case: प्रेम संबंधों के विवाद में युवक की हत्या, दो दिन तक बेड के नीचे छिपाए रखा शव