15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंजीनियर पति ने दो बच्चों के साथ घर से निकाला, फिर भी कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहती है पत्नी, जानिए क्या है कारण

पत्नी घर के बाहर उसके सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन बेरहम पति का दिल नहीं पसीजा।
2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 04, 2017

Engineer

Engineer

आगरा। मामला थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग का है। यहां एक इंजीनियर ने अपनी पत्नी को दो मासूम बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पत्नी घर के बाहर उसके सामने गिड़गिड़ाती रही, लेकिन बेरहम पति का दिल नहीं पसीजा। कॉलोनी वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पति, पत्नी और देवर को थाने लाया गया। पंचायत हुई, लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। वहीं पत्नी ने पति के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया और बच्चों को लेकर मायके चली गई।

ये है मामला
दिल्ली निवासी शीतल की शादी छह साल पहले दयालबाग के मीना एन्क्लेव निवासी इंजीनियर गौरव गौतम से हुई थी। उनके दो बेटे हैं, जिनमें से बड़ा बेटा पोच और छोटा दो साल का है। शीतल ने बताया कि गृहक्लेश के चलते वह काफी दिनों से अपने मायके में थी। बच्चों को पिता की याद आई, तो वह दोनों बच्चों के साथ ससुराल चली आई। ससुर और देवर सौरभ गौतम उस समय घर पर थे, उन्होंने कुछ भी नहीं कहा, लेकिन जैसे ही पति घर आए, तो उन्होंने हंगामा कर दिया। दोनों बच्चों के साथ पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया।

नहीं आई दया
पत्नी सर्दी में घर के दरवाजे पर दो मासूम बच्चों के साथ पति के सामने गिड़गिड़ाने लगी। घर में अंदर लेने की गुहार लगाने लगी। पति को दया नहीं आई। कालोनी वाले बाहर निकल आए। सूचना पर न्यू आगरा पुलिस और पीआरवी मौके पर पहुंच गईं। पति-पत्‍‌नी और देवर को थाने लाया गया। रात दस बजे शुरू हुई पंचायत दो बजे तक चली। पत्‍‌नी ने हाथ जोड़े। पति का दिल नहीं पसीजा। उसने पुलिस के सामने साफ बोल दिया। अब वह उसे साथ नहीं रखेगा।

पत्नी ने कार्रवाई करने से किया इंकार
पुलिस ने समझौते का प्रयास किया। दोनों पक्ष के रिश्तेदार भी थाने आ गए, लेकिन इंजीनियर गौरव गौतम ने किसी की भी नहीं सुनी। शीतल रोते हुए दोनों बच्चों के साथ रात को ही अपने मायके लौट गई। इंस्पेक्टर न्यू आगरा नरेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता से तहरीर देने को कहा था। उसने फिलहाल कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि मुकदमे के बाद समझौते की गुंजाइश खत्म हो जाएगी।