15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
बस ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, एक बच्चे की मौत
Play video

बस ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, एक बच्चे की मौत

बस चालक मौके से फरार हो गया।
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Dec 04, 2017

मथुरा। थाना गोवर्धन इलाके के अडीग के पास तेज रफ़्तार प्राईवेट बस संख्या PB-11, AX-7495 ने एक बाइक सवार दंपति सहित बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में आठ वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। बस चालक मौके से फरार हो गया।


ये है मामला

मथुरा में आये दिन तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिल रहा है। मथुरा के थाना गोवर्धन इलाके के अडीग गांव के समीप शेरगढ़ क्षेत्र के बेहटा गांव से एक शादी समारोह से वापस अपने गांव कोडेर लौट रहे बाइक सावर दंपति को एक बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार नीचे गिर गए और उनके साथ बाइक पर सवार आठ वर्षीय छोटू बस के पहिए के नीचे आ गया। छोटू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार हो गया। जैसे ही हादसे की सूचना वहां मौजूद लोगों को हुई तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक छोटू के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल दंपति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।