अलीगढ़

BIG NEWS अलीगढ़ में कूड़े के ढेर में हैंड ग्रेनेड मिलने से फैली सनसनी

बच्चे खेलते-खेलते बम के पास पहुंच गए थे, जानकारी मिलने पर सनसनी फैल गई।  
2 min read
Jun 24, 2018
Hand grenade
BIG NEWS अलीगढ़ में कूड़े के ढेर में हैंड ग्रेनेड मिलने से फैली सनसनी

अलीगढ़। जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर बेसवां के नयाबांस के पास कूड़े के ढेर में एक हैंड ग्रेनेड बम मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी सबसे पहले बच्चों को हुई। बच्चे खेलते-खेलते बम के पास पहुंच गए थे। जानकारी मिलने पर सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और तरह-तरह की चर्चा करने लगे कि यदि हैंड ग्रेनेड फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के पंद्रह मिनट बाद पुलिस पहुंच गई और छानबीन की।

बताया जा रहा है कि कस्बा बेसवां में दोपहर बाद कुछ बच्चे खेलते-खेलते नयाबांस को जाने वाले रास्ते के निकट राज सिंह की दुकानों के पीछे पहुंच गए। तभी कुछ बच्चे लघुशंका के लिए वहां गए, इस दौरान बच्चों को बम जैसी चीज दिखाई दी , तो उन्होंने दुकानदारों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही दुकानदार व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने देखा तो कूड़े के ढेर में हैंड ग्रेनेड पड़ा हुआ था। बम मिलने की सूचना पर बेसवां चौकी प्रभारी संजय आर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि एचई 36 हैंड ग्रेनेड मिला है, जोकि काफी पुराना है। हैंड ग्रेनेड मिलने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। को भी सूचना दे दी गई है, लेकिन मौके पर लोग देर से पहुंचे। हैंड ग्रेनेड कहां से और कैसे आया है? इसकी जानकारी की जा रही है। इस दौरान आसपास के लोग यही चर्चा करते रहे कि यदि ये ग्रेनेड फट गया होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। वहीं काफी देर बाद बम निरोधक दस्ता पहुंता और हैंड ग्रनेड को डिफ्यूज किया, हैंड ग्रेनेड पिन वाला बम बताया जा रहा है। यहां कैसे आया इस बात की जांच की जा रही है।

Published on:
24 Jun 2018 09:04 pm