कासगंज नगर पालिका परिषद से निकाली वीर शिवाजी की शोभायात्रा का नेतृत्व हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने किया। इस मौके पर जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। बाद में जय शिवाजी, जय भवानी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, वंदे मातरम के जयकारे लगाए। बाद में शोभायात्रा प्रभूपार्क में जाकर समाप्त हुई।