मच गई चीख पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ्तार इतनी अधिक थी, कि चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया। बस ने कई पलटे खाये, जिससे बस सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। बस के पलटने से बस का वो गेट भी बंद हो गया, जिससे लोग निकल सकते। हादसे को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। बस के शीशे तोड़कर बस में फंसे लोगों को बमुश्किल निकाला गया।